Top 5 Govt Jobs: यहां देखें टॉप- 5 सरकारी नौकरियों की लिस्ट, 8000 से ज्यादा पदों पर चल रहे हैं आवेदन : Government Jobs
Top 5 Govt Jobs: Online Bulletin Dot In
नई दिल्ली | [जॉब बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए हम उन टॉप 5 सरकारी नौकरी की डिटेल्स लेकर आए हैं, जहां आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। यहां उम्मीदवारों को 8000 से ज्यादा पदों पर आवेदन करने का सुनहरा मौका मिल रहा है। बता दें, भारतीय नौसेना, एनएलसी, ओएसएससी, ओएसएसएससी, एम्स और एसबीआई में कई पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं भर्तियों के बारे में। बता दें, इन 5 सरकारी नौकरियों के लिए 10वीं, 12वीं पास, ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। (Top 5 Govt Jobs)
भारतीय नौसेना भर्ती 2023: 275 अप्रेटिंस पद
भारतीय नौसेना के तहत नेवल डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम ने फिटर, मैकेनिक (डीजल), इलेक्ट्रीशियन, पेंटर (जनरल), मशीनिस्ट, मैकेनिक मशीन टूल मेंटेनेंस और अन्य सहित विभिन्न विषयों में कुल 275 अप्रेटिंस पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार आवेदन 1 जनवरी 2024 या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
NLC भर्ती 2023: 295 ग्रेजुएट एक्जीक्यूटिव ट्रेनी पद
एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, माइनिंग और कंप्यूटर सहित विभिन्न विषयों में ग्रेजुएट एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (GET) के 295 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 दिसंबर 2023 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.nlcindia.in पर जाना होगा।(Top 5 Govt Jobs)
आंध्र प्रदेश ग्राम सचिवालयम नोटिफिकेशन 2023: 1896 सहायक पद
आंध्र प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग (एएचडी) ने पशुपालन सहायक के 1896 पदों के लिए भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ahd.aptonline.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 दिसंबर, 2023 है।(Top 5 Govt Jobs)
OSSSC फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023: 2712 पद
ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने लाइवस्टॉक इंस्पेक्टर, फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड जैसे 2712 विभिन्न पदों के लिए भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 नवंबर, 2023 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एम्स दिल्ली भर्ती 2023: 3036 ग्रुप बी/सी पद
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 3036 नॉन फैकल्टी ग्रुप बी और सी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiims.edu पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीऱ 01 दिसंबर (शाम 05:00 बजे) है।(Top 5 Govt Jobs)
🔥 सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।