.

घर की छत पर गलती से भी न रखें ये चीजें ! घर में आई हुई लक्ष्मी चली जाएगी | Vastu Tips

Vastu Tips : टूल्स | Sometimes even hard work doesn’t pay off. In such a situation, you must follow some rules of Vastu. Because due to carelessness in things related to Vastu many times one has to face many problems in life. To avoid this, many people follow the rules of Vastu right from building a house to entering the house.

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : कई बार कड़ी मेहनत का भी फल नहीं मिलता है। ऐसे में आपको वास्तु के कुछ नियमों का जरूर पालन करना चाहिए। क्योंकि वास्तु से जु़ड़ी चीजों में लापरवाही बरतने से कई बार जीवन में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए कई लोग घर बनवाने से लेकर गृह प्रवेश तक वास्तु के नियमों का पालन करते हैं। (Vastu Tips)

 

इसके साथ ही वास्तु के अनुसार ही घर की छत में चीजों का रख-रखाव करते हैं। लेकिन जब छत पर सामान के रख-रखाव की बात आती है तो लोग ऐसा करना भूल जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर की छत पर अनावश्यक चीजों को रखने से वास्तु दोष लगता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे तो घर की छत पर गलती से भी ये सामान नहीं रखना चाहिए।

 

छत पर न रखें ये सामान

 

अक्सर लोग घर की तो बहुत अच्छे से साफ- सफाई करते हैं, लेकिन छत की साफ सफाई करना भूल जाते हैं। या उसे जानकर इग्नोर कर देते हैं। वहीं कई लोग छत पर झाड़ू रख देते गैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको अभी से अपनी इन आदतों को बदल लेना चाहिए। इन आदतों से घर में आर्थिक तंगी आती है। (Vastu Tips)

 

अधिकतर लोग कपड़े सुखाने के लिए छत पर रस्सी बांधते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि छत पर रस्सी रखने से वास्तु दोष लगता है। इसलिए छत पर कभी भी रस्सी का बंडल नहीं रखना चाहिए। हालांकि छत पर कपड़े सुखाने के लिए रस्सी बांध सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर बांस नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर से सुख-समृद्धि चली जाती है। (Vastu Tips)

 

कई लोगों के घरों के आसपास पेड़ आदि लगे होते हैं। वहीं पेड़ों से पत्ते अगर आपकी छत पर गिरते हैं तो इनकी समय-समय पर सफाई करते रहना चाहिए। क्योंकि छत पर कूड़ा जमा होने से वास्तु दोष लगता है। कई लोग घर की छत पर टूटे गमले या मटके आदि रखते हैं। बता दें कि ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। इसके अलावा कभी भी छत पर कूड़ा-कचरा आदि नहीं रखना चाहिए। (Vastu Tips)

 

घर की छत पर जंग लगा सामान, लकड़ी के टूटे फर्नीचर, घर के छत पर रद्दी और पुराने अखबार आदि को नहीं रखना चाहिए। इन सारी चीजों को छत पर रखना शुभ नहीं माना जाता है। अगर आप भी अपने घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो वास्तु के इन नियमों का पालन करना न भूलें। (Vastu Tips)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Vastu Tips

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

पतली आईब्रो से है परेशान ! इस तेल का करें उपयोग, आपकी भौहें बनेंगी काली और घनी, इस तरह से करें इस्तेमाल | How To Use Castor Oil For Eyebrow

 


Back to top button