Viral video news : क्या सच में इतनी गर्मी है कि धूप में तल सकते हैं पूड़ी, रेत में सेंक सकते पापड़, एक्स पर्ट ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाधई…
Viral video news :
Viral video news : नई दिल्ली | [वायरल वीडियो न्यूज बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : भीषण गर्मी कहर बरपा रही है. भारत के कई शहरों का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस ये ऊपर पहुंच चुका है. आपने भी शायद देखा हो कि मध्य प्रदेश के श्योपुर से वायरल वीडियो में एक महिला छत पर कड़ाही में बिना गैस-चूल्हे के धूप में पूड़ी तल रही है. जबकि एक अन्य वीडियो में राजस्थान बॉर्डर पर तैनात भारतीय सेना का एक वीर जवान बस कुछ सेकेंड में तपती रेत में पापड़ सेंककर दिखाता है. ऐसे में धूप और गर्मी के सितम को लेकर तमाम तरह के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग इन्हें अपने सगे-संबंधियों को शेयर भी कर रहे हैं. (Viral video news)

इतने सारे वायरल वीडियोज को देखने के बाद क्या आपके भी मन में आ रहा है कि क्यों न कुछ बनाकर देखा जाए? या फिर आपको लगता है कि ये सब करके लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है. धूप में कहीं तेल इतना गर्म हो सकता है कि पूड़ी तली जा सकें. आपके मन में जो भी आ रहा है लेकिन आज हम आपको एक्सपर्ट के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि इन वायरल हो रहे वीडियोज में कितनी सच्चाई है? (Viral video news)
भारतीय मौसम विभाग के पूर्व डीजीएम के. जे. रमेश बताते हैं कि अगर तारकोल वाली सड़क है जो कि हीट को अपने अंदर एब्जॉर्ब भी कर लेती है तो मानकर चलना चाहिए कि उस सड़क का तापमान, मौसम के तापमान से करीब 7-10 डिग्री ज्यादा होगा. क्योंकि उस सड़क से भी रेडिएशन और हीट निकलती है. उदाहरण के लिए अगर मौसम का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस है तो उस सड़क का तापमान 55-56 डिग्री सेल्सियस तक होगा. ऐसे में अगर आप उस पर नंगे पांव चलते हैं तो पक्का आपके पैर जलेंगे. उन पर छाले पड़ेंगे. (Viral video news)

ठीक उसी तरह अगर आपकी छत टिन रूफ है तो वह आरसीसी के मुकाबले उसका भी तापमान 5-6 डिग्री ज्यादा ही होगा और गर्मी ज्यादा महसूस होगी. अगर उस टिन रूफ पर पापड़ रखेंगे तो पापड़ पक ही जाएगा. वहीं अगर राजस्थान में रेत की बात करें तो वहां का तापमान भारत के अन्य इलाकों के मुकाबले ज्यादा है, वहां सूखी रेत की ऊपर परत काफी गर्म होती है. अगर उसमें पापड़ रखा जाता है तो कुछ हद तक वह भी पक सकता है. (Viral video news)
डीजीएम बताते हैं कि हालांकि जैसा कि छत पर धूप में कड़ाही रखकर पूरिया तलने की बात है तो ये सब आर्टिफिशियल वीडियोज हैं. 50 डिग्री तापमान में तेल को उबालना और उसमें पूरियां तलने जैसे वीडियोज को सच मानना कठिन है. ये बढ़ा-चढ़ाकर बनाए गए वीडियोज हो सकते हैं. (Viral video news)
हालांकि इस समय तापमान 50 के आसपास है और लोगों को इस दौरान बाहर निकलने से बचना चाहिए. खासतौर पर 11 बजे से लेकर 4 बजे तक बाहर कम से कम निकलें. खुले में काम करने वाले लोगों को खासतौर पर हीट स्ट्रोक या हीट संबंधी बीमारियों से बचने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है. हालांकि अब तापमान और नहीं बढ़ेगा और जल्द इसमें पश्चिमी विक्षोभ के चलते थोड़ी सी गिरावट आएगी लेकिन गर्मी तो रहेगी. (Viral video news)

? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।








