.

वो आंखें भी क्या….

©प्रा.गायकवाड विलास

परिचय- मिलिंद महाविद्यालय, लातूर, महाराष्ट्र


 

 

बुराई भी देखें आंखें,अच्छाई भी देखें ये आंखें,

कितना कुछ इस संसार में,उसी आंखों को देखना है।

 

प्यार,मोहब्बत की कहानी आंखों से ही जनम लेती है,

आंखों से ही पहले-पहले,निगाहों से निगाहें मिलती है।

 

आंखों में प्यार का समंदर,आंखों में ही आग का जलजला है,

हंसी में मोहब्बत,नहीं तो उन्हीं आंखों से ज़माना भी ख़ाक है।

 

प्यार भरी सुन्दर आंखों पर,ये सारा ज़माना फिदा है,

कौन समझे उन्हीं आंखों को,सबसे नायाब उन्हीं की अदा है।

 

जिन्हें होती नहीं आंखें,उन्हें इस सुन्दरता का मतलब ही क्या है,

आंखों के बिना तो ये उजाला और अंधेरा भी क्या है।

 

बंद आंखों में ख्वाब है,और खुली आंखों में मंजिल है,

ये आंखें तो हर जिंदगी के लिए नई आशाओं के फूल है।

 

वो आंखें भी क्या,जो कभी न देखें अच्छाई संसार में,

ऐसी आंखों से बढ़कर तो,अंधापन ही अच्छा है इस जीवन में।

 

Gaikwad Vilas, Latur, Maharashtra
गायकवाड विलास

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

देखें वीडियो : होटल में आप भी खाते है तड़के वाली दाल फ्राई! तो एक बार देख लीजिये ये वीडियो, नज़ारा देख घूम जायेगा आपका माथा… Tadka Dal Fry Viral News


Back to top button