.

पीरियड्स के दर्द से पाना चाहती हैं छुटकारा! अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, यहां देखें उपाय | Home Remedies For Periods Pain

Home Remedies For Periods Pain : नई दिल्ली | [हेल्थ बुलेटिन] | Periods ie menstrual cycle is an important part of women’s life. Every woman experiences this after an age. Periods come for a few days every month. During this, many women have to face unbearable pain. This pain can bother even more in the winter season. Women adopt various methods to get rid of it but still they do not get any relief.

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : महिलाओं के जीवन का पीरियड्स यानी मासिक चक्र एक अहम हिस्सा होता है। एक उम्र के बाद हर महिला इसका अनुभव करती है। पीरियड्स हर महीने कुछ दिनों के लिए आता है। इस दौरान कई महिलाओं को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। सर्दियों के मौसम में ये दर्द और भी ज्‍यादा परेशान कर सकता है। महिलाएं इससे छुटकारा पाने के लिए तमाम तरीके अपनाती हैं लेकिन बावजूद उन्हें आराम नहीं मिल पाता है। (Home Remedies For Periods Pain)

 

ऐसे में आज हम आपको एक आसान घरेलू उपाय बताएंगे जिसकी मदद से आप आसानी से पीर‍ियड्स के दौरान होने वाले दर्द से निजात पा सकते हैं। यह घरेलू उपाय अजवाइन की चाय का है। दर्द से छुटकारा पाने के लि‍ए आप इसका सेवन जरूर करें। अजवाइन में सोड‍ियम, पोटैश‍ियम, फॉस्‍फोरस, कैल्‍श‍ियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें कॉर्ब्स, फैटी एस‍िड, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्‍सीडेंट्स भी होते हैं जिससे दर्द से काफी आराम म‍िलता है। तो आइए जानते हैं अजवाइन की चाय बनाने का तरीका। (Home Remedies For Periods Pain)

 

अजवाइन की चाय किस तरह से है फायदेमंद

 

दरअसल, अजवाइन में फाइबर, एंटीऑक्‍सीडेंट्स, व‍िटाम‍िन और म‍िनरल की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी मौजूद होते हैं। इसलिए इसके सेवन से पीर‍ियड्स के दौरान होने वाले दर्द में आराम म‍िलता है। इसके अलावा अजवाइन की चाय पीरियड्स के दौरान होने वाली सूजन, ज्‍यादा ब्‍लीड‍िंग आद‍ि समस्‍याओं से भी राहत दिलाती है। (Home Remedies For Periods Pain)

 

इस तरह बनाएं अजवाइन की चाय

 

  • अजवाइन की चाय बनाने के लिए सामग्री
  • पानी – 2 कप
  • अजवाइन – आधा चम्मच
  • ब्‍लैक टी – आधा चम्‍मच
  • घी – आधा चम्‍मच
  • गुड़
  • अजवाइन की चाय बनाने की विधि
  • अजवाइन की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 2 कप पानी उबालें।
  • अब इसमें आधा चम्मच अजवाइन डालकर इसे धीमी आंच पर उबलने दें।
  • जब पानी का पीले रंग का हो जाए इसमें आधा चम्‍मच ब्‍लैक टी डाल दें।
  • उसके बाद पानी को कुछ देर तक उबालें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा गुड़ भी डाल सकते हैं।
  • अब इस म‍िश्रण में आधा चम्‍मच घी डालकर उबालें।
  • अब इसका सेवन करें।

Home Remedies For Periods Pain

? सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

तथागत का धम्म तो पंचशील का पालन, सदाचार, दान, ध्यान, प्रज्ञा, करुणा और मैत्री का मार्ग है…Buddha


Back to top button