.

देखें VIDEO: स्टाफ और तीमारदार के बीच जमकर चले लात-घूसे, एक-दूसरे के नोचे बाल, Hardoi का महिला अस्पताल बना अखाड़ा | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

Hardoi News: लखनऊ | [उत्तर प्रदेश बुलेटिन] | Watch VIDEO: Fierce kicking and punching between the staff and the attendant. 

 

यूपी के हरदोई में मरीज और अस्पताल की महिला स्टाफ के साथ हाथापाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिला महिला अस्पताल में एक मरीज के साथ आई महिला की यहां महिला स्टाफ के साथ शुक्रवार को हाथापाई हो गई थी। महिला ने अस्पताल के स्टाफ पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। (Hardoi News)

 

स्टाफ व तीमारदार के बीच नोंकझोंक के बाद हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. विनीता चतुर्वेदी ने स्टाफ को बदलने के लिए मेडिकल कालेज के प्राचार्य से संस्तुति की है। हालांकि online bulletin dot in वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। (Hardoi News)

 

 

वायरल वीडियो में महिला तीन लोगों पर रुपयों की मांग करने का आरोप लगाती दिख रही है। बताया गया है कि रेनू मिश्रा नाम की एक महिला का पिछले दिनों महिला अस्पताल में सीजर ऑपरेशन हुआ था। वीडियो में आरोप लगाने वाली महिला उसी की तीमारदार है।

 

वीडियो में स्टाफ के तीन लोगों पर महिला आरोप लगा रही है। इनमें महिला स्टाफ और पुरुष स्टाफ और एक अन्य स्टाफ है। महिला जिला अस्पताल की सीएमएस ने बताया कि एक दिन पहले भी यह विवाद हो चुका है।

 

मामले को शांत कराकर स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया था। दूसरे दिन फिर से इन लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। (Hardoi News)

 

 

ये खबर भी पढ़ें:

CG Job Bulletin :70 पदों के लिए यहां लगेगा प्लेसमेंट कैंप… 40 हजार तक वेतन, बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 


Back to top button