.

देखें Video , मां की मजदूरी मांगने गए दलित लड़के की दबंगों ने की केबल से पिटाई, फिर चटवाए अपने पैर | ऑनलाइन बुलेटिन

लखनऊ | [उत्तर प्रदेश बुलेटिन] | प्रदेश के रायबरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 6 दबंगों ने 10वीं के दलित स्टूडेंट की बेल्ट और बिजली केबल से जमकर पिटाई की। दसवीं का मेधावी छात्र अपनी मां की मजदूरी के पैसे मांग रहा था। दबंगों ने मेहनतकश महिला से अपने खेत में काम तो कर लिया लेकिन मजदूरी नहीं दे रहे थे। पिटाई करने के बाद भी दबंगों का मन नही भरा तो बच्चे से अपने पैर भी चटवाए। दबंगों ने इसका वीडियो भी बनाया और अपमानित करने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

 

मिली जानकारी के अनुसार, इंसानियत को शर्मसार करने वाली ये घटना 10 अप्रैल की बताई जा रही है। दबंगों ने स्टूडेंट की पिटाई की फिर उससे अपने पैर चटवाए। इतने में ही उनका मन नहीं भरा तो दबंगों ने मेधावी दलित स्टूडेंट को गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द भी कहे। बताया जा रहा है कि लड़के की मां ने दबंगों के खेतों पर मजदूरी की थी।

 

लड़का अपनी मां की मजदूरी के पैसे मांग रहा था लेकिन, दबंगों ने उसके साथ घटिया हरकत कर दी। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लड़के के साथ ऐसी हरकत करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 6 युवकों के ख़िलाफ़ एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज़ किया है। अब इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जा रही है।

 

 

बता दें कि, जगतपुर कस्बे की रहने वाली दलित महिला मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रही है। महिला का बेटा 10वीं में पढ़ता है। घर की पूरी जिम्मेदारी महिला के कंधों पर है। वह हाड़ तोड़ मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पेट पालती है।

 

बताया जा रहा है कि दबंगों ने उसकी मां को खेत में काम तो कर लिया लेकिन उसकी मज़दूरी का पैसा नहीं दिया था। इसलिए लड़का अपनी मां की मजदूरी के पैसे मांगने उनके पास गया, लेकिन पैसे मांगने पर दबंगों ने लड़के की बेल्ट और बिजली केबल से जमकर पिटाई की और इस पर भी उनका मन नही भरा तो उस बच्चेे से अपने पैर भी चटवाए।

 


Back to top button