.

Weight Loss Tips : इन 2 फलों और 1 सब्जी के साथ बनाए रायता, फिर देखिए कमाल, मटका जैसा पेट और कमर का साइज दोनों हो जाएंगे छू मंतर….

Weight Loss Tips :

 

Weight Loss Tips : नई दिल्ली | [हेल्थ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : एक्सपर्ट ने बताया है कि दही के साथ खीरा, अनार और अंगूर का इस्तेमाल करके तैयार रायता का सेवन अगर गर्मी में किया जाए तो आसानी से वज़न को कंट्रोल किया जा सकता है। वज़न कम करने के लिए डाइटिशियन शिखा कुमारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेट लॉस करने की एक ख़ास रेसिपी शेयर की है जिसका सेवन अगर गर्मी में किया जाये तो आसानी से वज़न को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं दही और यह फल कैसे वज़न को कंट्रोल करते हैं और इस रायता को कैसे तैयार किया जा सकता है। (Weight Loss Tips)

 

मोटापा कंट्रोल करने के लिए कुछ बेसिक प्रिंसिपल्स हैं अगर उन्हें फॉलो कर लिया जाए तो आसानी से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। बढ़ते वजन को कम करने के लिए डाइट का ध्यान रखना, बॉडी को एक्टिव रखना और कुछ ख़ास चीज़ों का सेवन करना बेहद ज़रूरी है।(Weight Loss Tips)

 

बढ़ता वज़न लोगों के लिए सबसे बड़ा सिर दर्द है। सर्दी जाने के बाद अक्सर लोगों का वज़न बढ़ जाता है। सर्दी में हैवी डाइट और बॉडी की कम एक्टिविटी वज़न बढ़ाने के लिए ज़िम्मेदार है। सर्दी में बढ़ा हुआ वेट गर्मी में कम करना काफ़ी मुश्किल टास्क है। बढ़ता वज़न हर हाल में दुख देता है। चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है, ना सांस कंट्रोल रहती और ना ही धड़कने क़ाबू में आती हैं।(Weight Loss Tips)

 

दही कैसे ज़िम्मेदार है वज़न कम करने में?

 

दही में प्रोटीन की मात्रा अधिक और कार्बोहाइड्रेट कम होता है, जो इसे वज़न कम करने के लिए माकूल डाइट बनाता है।अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो दही में मौजूद प्रोटीन आप की  मदद करता है। यह मांसपेशियों को पतला रखने में मदद करता है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो तेजी से वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं ।(Weight Loss Tips)

 

खीरा वज़न को कैसे कंट्रोल करता हैं?

 

खीरा एक ऐसी सब्ज़ी है जो पानी से भरपूर होती है। इसमें कैलोरी बेहद कम होती है जो वजन को कंट्रोल करने में टॉनिक की तरह काम करती है। फाइबर से भरपूर खीरा बॉडी को एनर्जी देता है  और वजन कम करता है।

 

वेट लॉस जर्नी को अंगूर और अनार कैसे बनाते हैं आसान

 

कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि रोजाना 4 चम्मच अनार के दाने खाने से वेट लॉस करना आसान होता है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट, पॉलीफेनोल्स और कन्जुगेटेड लिनोलेनिक एसिड जैसे यौगिकों भरपूर होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं और वजन को तेजी से कम कम करते हैं।(Weight Loss Tips)

 

 

कैसे तैयार करें वजन कम करने के लिए रायता

 

सामग्री

 

  • कद्दूकस किया हुआ 1 खीरा
  • 2 कप टोन की दही
  • आधा अनार
  • कुछ अंगूर के दाने
  • काला नमक
  • चाट मसाला
  • भुना हुआ जीरा
  • हरा धनिया

 

कैसे तैयार करें रायता

 

रायता बनाने के लिए आप सबसे पहले एक खीरा लें और उसे वॉश कर लें। इस खीरे को आप कद्दूकस कर लें और दही को अच्छे से फेंट लें। अब दही में थोड़ा सा पानी डालें और उसे अपनी इच्छा के मुताबिक फेंट लें। अब दही में आप स्वाद के अनुसार नमक मिलाएं और घिसा हुआ खीरा मिलाएं। दोनों चीजों को मिक्स कर लें। आपका रायता तैयार है।(Weight Loss Tips)

 

अब आप इस रायते को डेकोरेट करने के लिए ऊपर से अनार दाना,अंगूर के दाने और हरा धनिया मिलाएं। आपका वेट लॉस रायता तैयार है आप इसका सेवन सुबह के नाश्ते में दोपहर के खाने में कर सकते हैं। इस रायता का सेवन करने से आपका पेट लम्बे समय तक भरा रहेगा और वेट लॉस करना भी आसान होगा।(Weight Loss Tips)

 

🔥 सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Weight Loss Tips

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button