कब आ रही कार्तिकेय 3! हो गया खुलासा, जाने रिलीज डेट | Karthikeya 3 Release Date

Karthikeya Part 3 Release Date: मुंबई| [मनोरंजन बुलेटिन] | Kartikeya 2 was the first film whose trailer was launched from the ISKCON temple. The fantasy action, adventure film Karthikeya 2 received a lot of love from the public. With this, now the makers have decided to make its third part i.e. Kartikeya 3.
ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : कार्तिकेय 2 ऐसी पहली फिल्म थी जिसका ट्रेलर इस्कॉन मंदिर से लॉन्च किया गया था. फैंटसी एक्शन, एडवेंचर फिल्म कार्तिकेय 2 को पब्लिक से बहुत प्यार मिला। इसी के साथ अब मेकर्स ने इसका तीसरा पार्ट यानी कार्तिकेय 3 बनाने का फैसला किया है.
कार्तिकेय 2 ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस में बंपर कलेक्शन किया बल्कि OTT में भी इतिहास रचने का काम किया है. कार्तिकेय 2 जनता से सीधा कांटेक्ट करती है क्योंकि यह श्री कृष्ण की नगरी द्वारिका से जुडी हुई है. फिल्म में समुद्र के अंदर डूब चुकी द्वारिका की कहानी इस फिल्म में बताई गई है. कम बजट होने के बाद भी अच्छे VFX इस फिल्म को शानदार बना देते हैं
कार्तिकेय 2 बजट और कलेक्शन
Karthikeya 2 Budget And Collection: इस फिल्म का बजट सिर्फ 15 करोड़ ररुपए था, और मेकर्स को भी इससे 30-35 करोड़ के कलेक्शन की उम्मीद थी मगर उन्हें उम्मीद से ज़्यादा कलेक्शन मिला। कार्तिकेय 2 ने 120 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई की. और ब्लॉक बस्टर फिल्म बन गई.
कार्तिकेय 3 कब रिलीज होगी
कार्तिकेय 2 के लीड एक्टर ने DB को दिए इंटरव्यू में बताया है कि अब कार्तिकेय फ्रैंचाइज़ी मजबूत हो गई है. फफिल्म के अगले पार्ट के लिए प्री प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है. स्क्रिप्ट के हिसाब से बजट बनाया जाएगा जो 50 करोड़ तक का भी हो सकता है. उन्होंने बताया कि इस बार और अच्छी कहानी और बेहतर CGI का इस्तेमाल किया जाएगा ये फिल्म 3D कैमरा से शूट होगी। बता दें कि कार्तिकेय 2 के पहले रिलीज हुई कार्तिकेय 1 का बजट सिर्फ 5 करोड़ रुपए था.
कार्तिकेय 3 रिलीज डेट
Karthikeya 3 Release Date: ये फिल्म 2023 के लास्ट मंथ से शूट होनी शुरू होगी जिसे रिलीज साल 2024 में किया जाएगा.
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।












