Women Team India : पहला मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा, यहां देखें पूरा कार्यक्रम….
Women Team India भारतीय टीम एशिया कप 2024 खेलने के लिए श्रीलंका पहुंच गई है। इस साल एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका करेगा। भारत अपने पहले ग्रुप मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा।
Women Team India भारतीय महिला टीम एशिया कप 2024 में भाग लेने के लिए श्रीलंका पहुंच गई है। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं। इस बार एशिया कप श्रीलंका में खेला जा रहा है। टीम इंडिया 19 जुलाई को एशिया कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
Women Team India टीम इंडिया का पहला मैच 19 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। हरमनप्रीत कौर भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हैं।
लेटेस्ट तस्वीरें
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने सोशल मीडिया पर भारत और बांग्लादेश के खिलाड़ियों की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में कैप्टन हरमनप्रीत कौर, श्रेयंका पाटिल और जेमिमा रोड्रिग्स हवाई अड्डे से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Welcome to Sri Lanka, Team India and Team Bangladesh! ?
The stage is set, the teams are ready, and the action is about to begin in Dambulla on July 19th.#WomensAsiaCup #AsiaCup #SriLankaCricket pic.twitter.com/8DoVrfDn4g
— Sri Lanka Cricket ?? (@OfficialSLC) July 16, 2024
2024 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का कार्यक्रम
भारत बनाम पाकिस्तान (19 जुलाई)
भारत बनाम यूएई (21 जुलाई)
भारत बनाम नेपाल (23 जुलाई)
#TeamIndia's batting sensation, @mandhana_smriti loves to keep things simple on the field! ??
? | Watch her discuss her mindset, risk calculation in the game, and more ahead of the #WomensAsiaCup !#INDWvPAKW ? FRI, JULY 19, 6:30 PM | #WomensAsiaCupOnStar pic.twitter.com/dPhNrNE97K
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 17, 2024
भारत ग्रुप ए में
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप 2024 के लिए ग्रुप ए में रखा गया है। भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, यूएई और नेपाल के साथ रखा गया है। बांग्लादेश को ग्रुप बी में मलेशिया, श्रीलंका और थाईलैंड के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट में कुल 15 मैच खेले जाएंगे। एशिया कप 2024 का फाइनल 28 जुलाई को खेला जाएगा।












