.

भारतीय बैडमिंटन ने रचा इतिहास, 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को हराकर जीता खिताब bhaarateey baidamintan ne racha itihaas, 14 baar kee chaimpiyan indoneshiya ko haraakar jeeta khitaab

नई दिल्ली | [स्पोर्ट्स बुलेटिन] | थॉमस कप 2022 फाइनल Thomas cup 2022 final में भारतीय बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत ने रविवार को मौजूदा चैंपियन इंडोनेशिया को लगातार तीसरे मैच में हराकर थॉमस कप 2022 thomas cup final 2022 का खिताब जीत लिया। भारत ने पहले तीनों मैच जीतते हुए 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को एकतरफा अंदाज में 3-0 से रौंद दिया। भारत के लिए लक्ष्य सेन ने मेंस सिंगल वर्ग में, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने मेंस डबल वर्ग में और किदांबी श्रीकांत ने मेंस सिंगल वर्ग में अपने-अपने मैच जीते। भारत ने पहली बार Thomas cup का खिताब जीता है।

 

पहले मुकाबले में मेंस सिंगल वर्ग में विश्व के नंबर नौ शटलर लक्ष्य सेन (Lakshya sen) और विश्व के नंबर चार खिलाड़ी एंथनी सिनिसुका गिनटिंग (Anthony GINTING) को मात दी जबकि दूसरे मैच में मेंस डबल वर्ग में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty) की भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया के केविन संजाया और मोहम्मद अहसान (Mohammad Ahsan and Kevin Sanjaya Sukamuljo) की जोड़ी को पराजित किया। वहीं, तीसरे मैच में किदांबी श्रीकांत ने जोनाथन क्रिस्टि को पीटकर भारत को पहली बार थॉमस कप का चैंपियन बना दिया।

 

 

मेंस सिंगल वर्ग में गिनटिंग ने लक्ष्य सेन के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहला गेम 21-8 से जीत लिया, लेकिन दूसरे गेम में लक्ष्य ने भी जोरदार वापसी की और 21-17 से दूसरा गेम जीतकर 2-2 से बराबरी कर ली। तीसरे और निर्णायक गेम में दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। दोनों खिलाड़ी एक समय 12-12 की बराबरी पर थे। लेकिन इसके बाद लक्ष्य ने 4 अंकों की बढ़त बना ली और स्कोर को 18-14 तक पहुंचा दिया और फिर 21-17 से तीसरा और निर्णायक गेम जीतकर मुकाबले में भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। लक्ष्य ने एक घंटे और 5 मिनट में गिनटिंग को मात दी।

 

भारत इस सीजन में सिर्फ चीनी ताइपे के खिलाफ एक मैच हारा, जबकि 14-बार का चैंपियन इंडोनेशिया एक भी मैच नहीं हारा और नॉकआउट मुकाबलों में चीन व जापान को हराकर फाइनल में पहुंचा था।

 

दूसरे मुकाबले में मेंस डबल वर्ग में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty) की भारतीय जोड़ी का सामना इंडोनेशिया के केविन संजाया और मोहम्मद अहसान (Mohammad Ahsan and Kevin Sanjaya Sukamuljo) की जोड़ी से हुआ। भारतीय जोड़ी को पहले गेम में 18 मिनट में ही 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।

 

बैंकॉक के इम्पैक्ट एरिना में जारी इस मुकाबले के दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने वापसी की और एक समय स्कोर को 11-6 तक पहुंचा दिया। हालांकि दोनों जोड़ी के बीच दूसरा गेम एक समय 21-21 से बराबरी पर आ गया था। और इसके बाद रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 23-21 से दूसरा गेम जीत लिया।

 

तीसरे और निर्णायक गेम में रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने एक बार फिर से 11-9 की बढ़त बना ली। लेकिन अगले कुछ ही देर में इंडोनेशियाई जोड़ी ने स्कोर को 11-11 से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद एक बार दोनों जोड़ी 17-17 की बराबरी पर थी। भारतीय जोड़ी ने फिर 20-18 की बढ़त बना ली और एक घंटे तथा 13 मिनट में 21-19 से मुकाबला जीत लिया। रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी की जीत के साथ ही भारतीय टीम ने मुकाबले में 2-0 की बढ़त बना ली।

 

 

तीसरा मैच मेंस सिंगल वर्ग में किदांबी श्रीकांत और जोनाथन क्रिस्टि के बीच खेला गया। पहले गेम में श्रीकांत ने जोनाथन के खिलाफ 14-10 की बढ़त बना ली। श्रीकांत ने यहां से फिर 19-15 की बढ़त लेते हुए पहले गेम को 21-15 से अपने नाम कर लिया।

 

 

दूसरे गेम में भी श्रीकांत 12-8 से आगे थे। इसके बाद दोनों खिलाड़ी एक समय 21-21 की बराबरी पर आ गए। श्रीकांत ने फिर 43 मिनट में ही 23-21 से लगातार दूसरा गेत जीतकर इतिहास रच दिया और भारत को लगातार तीसरे मैच में 3-0 से जीत दिला दी।

 


 

 

 

Indian badminton created history, won the title by defeating 14-time champion Indonesia

 

New Delhi | [Sports Bulletin] | Thomas Cup 2022 Final The Indian badminton team has created history in the Thomas cup 2022 final. India on Sunday defeated defending champions Indonesia in the third consecutive match to win the title of Thomas Cup 2022 Thomas Cup Final 2022. India trounced 14-time champions Indonesia 3-0 in a one-sided fashion, winning the first three matches. For India, Lakshya Sen won the men’s singles pairing, Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty in the men’s doubles and Kidambi Srikanth won their respective matches in the men’s singles category. India has won the Thomas cup title for the first time.

 

In the first match, he defeated world number nine shuttler Lakshya Sen and world number four Anthony Sinisuka Ginting in the men’s singles category, while in the second match, Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty (Satwiksairaj Rankireddy) were defeated in the men’s doubles category. and Chirag Shetty) defeated the Indonesian pair of Kevin Sanjaya and Mohammad Ahsan (Mohammad Ahsan and Kevin Sanjaya Sukamuljo). At the same time, in the third match, Kidambi Srikanth defeated Jonathan Christie to make India the champion of Thomas Cup for the first time.

 

 

In the men’s singles section, Ginting started with a bang against Lakshya Sen to win the first game 21-8, but in the second game, Lakshya also made a strong comeback to win the second game 21-17 to level 2-2. The third and deciding game saw a fierce fight between the two. Both the players were once tied at 12-12. But Lakshya then took a 4-point lead to take the score to 18-14 and then won the third and deciding game 21-17 to give India a 1-0 lead in the match. Lakshya beat Ginting in an hour and 5 minutes.

 

India lost only one match this season against Chinese Taipei, while 14-time champions Indonesia did not lose a single match and reached the final after defeating China and Japan in the knockout matches.

 

In the second match, the Indian pair of Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty faced the Indonesian pair of Kevin Sanjaya and Mohammad Ahsan (Mohammad Ahsan and Kevin Sanjaya Sukamuljo) in the men’s doubles category. The Indian pair lost 18-21 in the first game in just 18 minutes.

 

In the second game of the match at the Impact Arena in Bangkok, the Indian pair made a comeback and at one point took the score to 11-6. However, the second game between the two pair was once tied at 21-21. And then the pair of Rankireddy and Chirag Shetty won the second game 23-21.

 

In the third and deciding game, the pair of Rankireddy and Chirag Shetty once again took an 11-9 lead. But within the next few minutes, the Indonesian pair leveled the score at 11-11. After this, once both the pair were tied at 17-17. The Indian pair then took a 20-18 lead and won the match 21-19 in an hour and 13 minutes. With the victory of the pair of Rankireddy and Chirag Shetty, the Indian team took a 2-0 lead in the match.

 

 

The third match was played between Kidambi Srikanth and Jonathan Christie in the men’s singles category. In the first game, Srikanth took a 14-10 lead against Jonathan. Srikanth again took a 19-15 lead from here and won the first game 21-15.

 

 

In the second game too, Srikanth was ahead 12-8. After this both the players came at a time of 21-21. Srikanth then created history by winning the second straight ball 23-21 in 43 minutes to give India a 3-0 win in the third match in a row.

 

 

पोप फ्रांसिस ने देवसहायम पिल्लई को संत किया घोषित, बने पहले भारतीय pop phraansis ne devasahaayam pillee ko sant kiya ghoshit, bane pahale bhaarateey

 

 


Back to top button