.

बिजनेस जगत के लिए बड़ी क्षति…साइरस मिस्त्री के निधन पर पीएम का आया ट्वीट bijanes jagat ke lie badee kshati…sairas mistree ke nidhan par peeem ka aaya tveet

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन हो गया है। रविवार को साइरस मिस्त्री अहमदबाद से मुंबई लौट रहे थे तभी पालघर में उनकी कार के डिवाइडर से टकरा जाने के बाद उनकी मौत हो गई है। कार में कुल 4 लोग मौजूद थे जिसमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और 2 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यापार जगत में साइरस मिस्त्री बड़ा नाम था। साइरस मिस्त्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समते कई नेताओं ने शोक जताया है।

 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक होनहार बिजनेस लीटर थे जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। उनका निधन कॉमर्स और इंडस्ट्री जगत के लिए एक बड़ी क्षति हैं। उनके परिवार और मित्रों के लिए संवेदानाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, टाटा संस के पूर्व प्रमुख साइरस मिस्त्री के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। वह न केवल एक सफल उद्यमी थे, बल्कि उद्योग में एक युवा, उज्जवल और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में भी देखे जाते थे। यह एक बहुत बड़ी क्षति है। मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

 

इसी साल 28 जून को उनके पिता और बड़े उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री का निधन हो गया था। सायरस टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन थे। कुछ विवादों के चलते चार साल के अंदर ही उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। इसके बाद खुद रतन टाटा ने अंतरिम चेयरमैन का पद संभाला था। बाद में 2017 में एन चंद्रशेखरन को यह पद दिया गया।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी साइरस मिस्त्री के निधन परर गहरा दुख व्यक्त किया है। फडणवीस ने कहा कि यह हैरान करने वाला है और गहरा दुख दिया है। डीजीपी से बात की और विस्तृत जांच के निर्देश दिया हूं।

 

Big loss for the business world… PM’s tweet on the death of Cyrus Mistry

 

 

New Delhi | [National Bulletin] | Former Tata Sons chairman Cyrus Mistry has passed away. On Sunday, Cyrus Mistry was returning from Ahmedabad to Mumbai when he died after his car collided with the divider in Palghar. A total of 4 people were present in the car, out of which 2 people have died on the spot and 2 people have been admitted to the hospital. Cyrus Mistry was a big name in the business world. Many leaders including Prime Minister Narendra Modi have condoled the death of Cyrus Mistry.

 

PM Modi tweeted, “The untimely demise of Cyrus Mistry is shocking. He was a promising business liter who believed in the economic power of India. His death is a big loss for commerce and industry. Condolences to his family and friends. May his soul rest in peace.’

 

 

 

 

Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde said, “Shocked to hear about the passing away of former Tata Sons chief Cyrus Mistry. He was not only a successful entrepreneur but was also seen as a young, bright and visionary personality in the industry. This is a huge loss. My heartfelt tribute.

 

His father and big industrialist Pallonji Mistry passed away on June 28 this year. Cyrus was the sixth chairman of the Tata Group. He was removed from the post of chairman within four years due to some controversies. After this, Ratan Tata himself took over as the interim chairman. Later in 2017 the post was given to N Chandrasekaran.

 

 

Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis has also expressed deep grief over the demise of Cyrus Mistry. Fadnavis said it was shocking and deeply saddened. Spoke to DGP and directed for detailed investigation.

 

 

मुस्लिम समुदाय ने 50 दलित परिवारों को गांव से जंगल में खदेड़ा, जांच को पहुंचा अजा आयोग muslim samudaay ne 50 dalit parivaaron ko gaanv se jangal mein khadeda, jaanch ko pahuncha aja aayog

 

 


Back to top button