.

138 पहियों वाला ट्राला के वजन से ढहा अंग्रेजों के जमाने का सुखतवा पुल, भोपाल- नागपुर नेशनल हाइवे बंद | ऑनलाइन बुलेटिन

भोपाल | [मध्य प्रदेश बुलेटिन] | प्रदेश से गुजरने वाले भोपाल-नागपुर नेशनल हाइवे पर आज बड़ा हादसा हो गया। यहां करीब 138 पहियों वाला ट्राला सुखतवा पुल से गुजर रहा था और उसका वजन पुल सहन नहीं कर पाया। अचानक पुल ढह गया और ट्राला वहीं लटक गया। इससे भोपाल-नागपुर नेशनल हाइवे का यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।

 

भोपाल-नागपुर नेशनल हाइवे पर नर्मदापुरम जिले के पास सुखतवा नदी पर एक पुल है जो अंग्रेजों के जमाने का है। इस पुल का नेशनल हाइवे पर कोई विकल्प नहीं है। आज दोपहर में हैदराबाद से एक ट्राला बैतूल से होते हुए इटारसी जा रहा था। सुखतवा पुल पर यह ट्राला जैसे ही पहुंचा तो उसके वजन से पुल ढह गया। ट्राला पर रखी पावर ग्रिड पुल के नीचे गिर गया लेकिन ट्राला पुल गिरने से लटक गया। पुल पर यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। देखते ही देखते नेशनल हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

 

ट्राला हैदराबाद से 6 मार्च को निकला था

 

बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त 138 पहियों वाला ट्राला हैदराबाद से 6 मार्च को निकला था और इटारसी पहुंचना था। नेशनल हाइवे से वह बैतूल होते हुए इटारसी जा रहा था। मगर 17 फीट ऊंचे और 20 फीट चौड़ी पावर ग्रिड को लेकर वह जैसे ही पुल पर पहुंचा तो दुर्घटना का शिकार हो गया।

 

पावर ग्रिड का वजन करीब सवा सौ किलोग्राम बताया जा रहा है। दुर्घटना में ट्राला चालक सहित चार लोग घायल हो गए।


Back to top button