.

यूक्रेन की मदद को दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने बढ़ाया हाथ, “स्टारलिंक सर्विस कर दी एक्टिव” | ऑनलाइन बुलेटिन

वॉशिंगटन | [इंटरनेशनल बुलेटिन] | Russia-Ukraine War: रूस के भीषण हमलों का सामना कर रहे यूक्रेन की मदद के लिए अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने हाथ आगे बढ़ाया है। बता दें कि युद्ध के दौरान रूस की सेना यूक्रेन में भारी तबाही मचा रही है। यूक्रेन के गृह मंत्री के सलाहकार एंटोन गेराशेंको ने रविवार को कहा कि रूसी सैनिक देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकिव में घुस आए हैं। शहर के हाइड्रोपार्क इलाके सहित कई अन्य जगहों में गोलीबारी हो रही है। स्पेस एक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मस्क ने अपनी कंपनी की स्टारलिंक सैटलाइट ब्रॉडबैंड सेवा को यूक्रेन में एक्टिव कर दिया है। यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री मिखाइलो फेडोरोव ने उनसे सैटलाइट मुहैया कराने की अपील की थी।

 

फेडोरोव ने शनिवार को ट्वीट किया, “एलन मस्क, जब आप मंगल ग्रह का उपनिवेश करने की कोशिश कर रहे हैं- रूस यूक्रेन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है! जब आपके रॉकेट अंतरक्षि से सफलतापूर्वक उतर रहे हैं- रूसी रॉकेट यूक्रेनी नागरिक लोगों पर उतर रहे हैं! हम आपसे यूक्रेन को स्टारलिंक स्टेशन मुहैया कराने की अपील करते हैं।”

 

‘स्पेसएक्स के हजारों स्टारलिंक उपग्रह हैं जो…’

 

इसके जवाब में मस्क ने कहा, “स्टारलिंक सेवा अब यूक्रेन में एक्टिव है। अधिक टर्मिनल लगाने का काम जारी है।” पोलिटिको के अनुसार, मस्क के पृथ्वी की कक्षा में स्पेसएक्स के हजारों स्टारलिंक उपग्रह हैं जो कंपनी को फाइबर-ऑप्टिक केबल की आवश्यकता के बिना पृथ्वी के चारों ओर ब्रॉडबैंड सेवाओं के संचालन की अनुमति देता है। अगर रूस के हमलों से इसकी इंटरनेट अवसंरचना क्षतग्रिस्त हो जाती है तो यह यूक्रेन को ऑनलाइन रखेगा।

 

 

रूस की सेना यूक्रेन में भारी तबाही मचाई

 

मंत्री ने स्पेस एक्स के सीईओ से यूक्रेन में चल रहे हमलों के खिलाफ ‘समझदार रूसियों को आवाज उठाने के लिए संबोधित’ करने का भी आग्रह किया। बता दें कि युद्ध के दौरान रूस की सेना यूक्रेन में भारी तबाही मचा रही है। यूक्रेन के गृह मंत्री के सलाहकार एंटोन गेराशेंको ने रविवार को कहा कि रूसी सैनिक देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकिव में घुस आए हैं। शहर के हाइड्रोपार्क इलाके सहित कई अन्य जगहों में गोलीबारी हो रही है।


Back to top button