.

समता साहित्य अकादमी की ओर से मनाई गई गांधी जयंती | ऑनलाइन बुलेटिन

उदयपुर | [राजस्थान बुलेटिन] | समता साहित्य अकादमी की ओर से 2 अक्टूबर 2022 को गुलाबबाग में गांधी जयंती को गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की गई और कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

इस मौके पर समता साहित्य अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कान्ति लाल यादव ने गांधी जी के जीवन पर अपने विचार रखते हुए कहा कि “आज गांधीजी के विचारों और सिद्धांतों की भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को आवश्यकता है। विश्व में शांति चाहिए तो गांधी के बताए हुए रास्तों पर चलने की अति आवश्यकता है। आज के युग में गांधी अति प्रासंगिक है। गांधी मजबूरी का नाम नहीं बल्कि मजबूती का नाम है।”

 

इस मौके पर समता साहित्य अकादमी की कोषाध्यक्ष श्रीमती रीना यादव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती समता साहित्य अकादमी की प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ सरिता जैन ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित नित्यम सिंह चौहान, श्रीमती दुर्गेश कवर राठौड़, माहीराज सिंह चुंडावत आदि उपस्थित थे।

 

ये भी पढ़ें :

 

मुस्कान सौंदर्य | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button