.

MP online bulletin: मध्य प्रदेश में कंजरों की पिटाई, एक की मौत:चोरी के इरादे से आये थे 3, फायरिंग के बाद ग्रामीणों ने जमकर पीटा, 1 गंभीर, एक फरार | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

नागदा | [मध्य प्रदेश बुलेटिन] | MP online bulletin: प्रदेश के उज्जैन जिले के खाचरौद तहसील के ग्राम आक्याजागीर में 3 लोग घूम रहे थे। ग्रामीणों को जानकारी मिली कि तीनों चोरी के इरादे से गांव में घूम रहे है। तभी ग्रामीणों ने पीछा किया। कंजरों ने इस दौरान फायरिंग कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ लिया और जमकर पीटा। इसमें से एक मौके से फरार हो गया। जबकि एक की सिर में लगने से मौत हो गई, वहीं एक घायल है।

 

मामला उज्जैन जिले के ग्राम आक्याजागीर का है। जहां बीती रात 3 बजे चोरी के इरादे से 3 कंजर गांव में घूम रहे थे। तभी खेत पर कार्य कर रहे किसानों को जानकारी लगते ही पीछाकर पकड़ने का प्रयास किया। कंजरो ने फायर भी किये, हिम्मत करके किसानों ने पिछाकर तीनों की घेराबंदी की। जिसमें से 1 मौके से फरार हो गया, 2 को पकड़ा जिनका का नाम गोविनिया और राकेश बताया गया है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही चापाखेड़ा चौकी और खाचरौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

ये भी पढ़ें:

डॉ. ऋचा जोगी की बढ़ती जा रही मुश्किलें, FIR में बढ़ाई गई धाराएं, जानिए और कौन सा दफा जुड़ा | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 


Back to top button