.

हल्द्वानी के कवि हिमांशु पाठक का साधना टीवी में काव्य पाठ | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | हल्द्वानी के कवि हिमांशु पाठक का दिनांक 13/11/22 को साधना टीवी से काव्य पाठ का प्रसारण होने जा रहा है।

 

सतमोला-कवियों की चौपाल कार्यक्रम के अन्तर्गत इस काव्य पाठ का आयोजन दोपहर 11 बजे साधना टीवी पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 13 नवंबर को किया जाएगा। जिसमें हल्द्वानी के लाल हिमांशु पाठक भी अपनी रचनाओं के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

इसका प्रसारण साधना टीवी के अतिरिक्त सतमोला कवियों की चौपाल साधना टीवी पर अन शैडयूल्ड टेलिकास्ट के साथ-साथ साधना ग्रुप न्यूज चैनल {हर खबर} पर  प्रत्येक रविवार रात 11 बजे हर खबर Tata Play(Tata Sky)-ch.no. # 570, Den -ch. no- # 328, Siti ch.no.-355, Fastway ch.no.- # 209, Bda ch.no-143, Alisha Digital #296, Sanjay Cable #137 के साथ डिजिटल प्लेटफार्मस Dailyhunt, Zee5, Mx Player पर एक साथ देख सकते है।

 

हिमांशु पाठक मूल रूप से पठक्यूड़ा गाँव (गंगोलीहाट), पिथौरागढ़ के हैं, समय-समय पर उन्होंने ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन सहित अन्य मंचों से अपनी कविता के माध्यम से आम जन के हृदय में अपना स्थान बनाया है।

 

ये भी पढ़ें :

कैसा प्यार है | ऑनलाइन बुलेटिन


Back to top button