.

LIC बुध्दिष्ट कर्मचारी- अधिकारी कल्याण संघ का संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

गोरखपुर | [राजेश कुमार बौद्ध] | भारतीय जीवन विमा निगम अनुसूचित जाति- जनजाति- बुध्दिष्ट कर्मचारी- अधिकारी कल्याण संघ के तत्वाधान में, बाबा साहब डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की 67 वीं परिनिर्वाण दिवस, भारतीय जीवन विमा निगम मण्डल कार्यालय के DTC हाल में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन, क्षेत्रीय अध्यक्ष (NCZ) कानपुर, डॉक्टर अलख निरंजन ने किया।

 

मुख्य अतिथि प्रोफेसर रजनी कान्त पांडेय, गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाबा साहब का जीवन अति संघर्षशील रहा है। अनेकानेक समस्याओं का सामना करते हुए भी अपने पथ से विचलित नहीं हुए और शोषित-वंचित तथा नारियों के कल्याण हेतु संघर्ष किया। संविधान में सबको समानता का अधिकार दिये। सभा को गोरखपुर मण्डल वीमा कर्मचारी संघ के महासचिव रुपेश पांडेय ने भी सम्वोधित किया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से से मण्डल सचिव एसपी सिंह, अनुप कनौजिया, जय प्रकाश, रामनरायन, मनोज भास्कर, अजय सिंह, अशोक कुमार, जनार्दन साहनी, अधिवक्ता श्याम मिलन, महेंद्र कुमार, मुन्नी मिश्रा, मधुलिका, वाजीद, निजाम आदि सम्मिलित रहे।

 

ये भी पढ़ें:

धम्मपदं: चित्त बहुत चंचल है, प्रज्ञावान लोग इस पर काबू कर तीर बाण की तरह सीधा सरल कर देते हैं | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन


Back to top button