.

shraddha murder case: क्या है Dexter की कहानी? जिस सीरीज को देख आफताब अमीन पूनावाला बन गया हैवान, श्रद्धा के शव के किए 35 टुकड़े | ऑनलाइन बुलेटिन

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | shraddha murder case: दिल्ली के महरौली में हुए श्रद्धा मर्डर केस की हैवानियत देख पूरा देश सन्न है। 29 साल की श्रद्धा वाकर के ब्वायफ्रेंड आफताब अमीन पूनावाला ने उसकी हत्या करने के बाद शरीर के 35 टुकड़े कर दिए और एक-एक हिस्से को ठिकाने लगाता रहा। 28 साल का आफताब अमीन पूनावाला महरौली में श्रद्धा के साथ लिव इन में रह रहा था। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।

 

यह जानकारी भी सामने आई है कि आफताब अमीन पूनावाला ने अमेरिकन क्राइम सीरीज Dexter को देखकर इस खौफनाक हत्या की योजना बनाई। आफताब अमीन पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या के बाद उसकी लाश को पहले 35 टुकड़ों में काटा और फिर कुछ को पास के जंगलों में फेंकता गया।

 

शरीर के कटे हुए हिस्सों को रखने के लिए उसने नया फ्रीज खरीदा था जिसमें से एक-एक टुकड़े को रखकर वह पिछले कुछ हफ्तों से लगातार फेंक रहा था।

 

क्या है डेक्सटर की कहानी?

 

डेक्सटर अमेरिकन टेलीविजन ड्रामा है जिसे सबसे पहले केबल चैनल पर ऑन एयर किया गया। अब यह ओटीटी पर भी उपलब्ध है। यह 1 अक्टूबर 2006 से 22 सितंबर 2013 तक कुल 8 सीजन के लिए प्रसारित हुआ। इस दौरान 96 एपिसोड दिखाए गए। सीरीज की कहानी Dexter Morgan के इर्द गिर्द है जिसे माइकल सी हाल ने निभाया। वह मियामी मेट्रो पुलिस विभाग में ब्लड पैटर्न एनालिस्ट है। वह दोहरी जिंदगी जी रहा होता है। डेक्सटर हत्यारों की खोज करता है और उन्हें मार डालता है जो किसी तरह कानून के चंगुल से बच निकले हैं।

 

क्यों हत्या करता है डेक्सटर?

 

डेक्सटर मॉर्गन 3 साल का रहता है जब वह देखता है कि उसकी मां की बेरहमी से हत्या कर दी गई और वह दो दिन तक खून से लथपथ पड़ी रही। उसके बाद डेक्सटर को मियामी पुलिस अधिकारी हैरी मॉर्गन गोद ले लेते हैं। उन्हें इस बात का आभास होता है कि डेक्सटर में हत्या करने की प्रवृत्ति है। डेक्सटर हत्या करने के बावजूद खुद को एक जिम्मेदार नागरिक की तरह दिखाने के लिए पूरी योजना बनाता है।

 

आफताब और डेक्सटर की कहानी में समानता

 

श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब अमीन पूनावाला 300 लीटर का नया फ्रीज खरीदकर लाया। इसकी प्रेरणा उसने डेक्सटर से ली। 20 मई को उसने उसके शरीर के 35 टुकड़े किए और फ्रिज में रख दिया। पुलिस के मुताबिक, आफताब ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी और शेफ के तौर पर काम करता था।

 

उसने दो हफ्ते तक मांस काटने की ट्रेनिंग ली थी। उसने इसका इस्तेमाल श्रद्धा के शरीर को काटने के लिए किया। आफताब अमीन पूनावाला ने दो दिनों तक श्रद्धा के शरीर को काटा। कमरे से बदबू हटाने के लिए अगरबत्ती और रूम फ्रेशनर का भी इस्तेमाल किया।

 

डेक्सटर भी कुछ ऐसा ही तरीका अपनाता है। पहले के सीजन में डेक्सटर पीड़ितों के शरीर को तोड़ देता था और टुकड़ों को बायोडिग्रेडेबल कचरे के बैग में रखता था। वह कमरे से प्लास्टिक शीट्स को हटा देता था जिससे कोई सबूत ना बचे। फिर वह बैग्स को अपने गाड़ी में लेकर नाव तक पहुंचता है और फिर वह उन्हें पानी में फेंक देता था।

 

फिलहाल आफताब अमीन पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

 

ये भी पढ़ें:

8 अरब की दुनिया के आगे ये 5 बड़ी चुनौतियां; भुखमरी, गरीबी और बुढ़ापा… संकट कितना गंभीर, पढ़ें | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button