.

सोनिया और राहुल गांधी गुजरात से दूर, सर्वे ने बताया कांग्रेस पर क्या होगा असर | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | गुजरात में विधानसभा चुनावों (Gujrat assembly elections) की तारीख का ऐलान होने के साथ ही नई सरकार बनने का काउंट डाउन शुरू हो गया है। चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी जहां जोर-शोर से अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। वहीं, कांग्रेस नेताओं राहुल और सोनिया गांधी ने अब भी गुजरात से दूरी बना रखी है। चुनाव पूर्व एक सर्वे के जरिए यह जानने की कोशिश करते हैं कि कांग्रेस पर इसका कैसा और कितना असर होगा?

 

182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा के लिए दो चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 89 सीटों पर 01 दिसंबर को मतदान होगा तथा शेष 93 सीटों पर 05 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, मतगणना 08 दिसंबर को होगी।

 

चुनाव से पहले जनता का मूड भांपने के लिए सी-वोटर ने गुजरात में सबसे ताजा सर्वे किया है। अक्टूबर के महीने में किए गए इस सर्वे में 22 हजार 807 लोगों ने हिस्सा लिया था।

 

एबीपी न्यूज सी-वोटर के इस सर्वे में जब गुजरात की जनता से जब यह सवाल पूछा गया किस पार्टी की सरकार बनेगी? इसके जवाब में 56 फीसदी जनता ने भाजपा, 17 फीसदी लोगों ने कांग्रेस और 20 फीसदी लोगों ने आम आदमी पार्टी की जीत की उम्मीद जताई है।

 

‘आप’ की एंट्री से गुजरात में त्रिकोणीय हुआ मुकाबला

 

बता दें कि, गुजरात में पिछले 6 चुनावों से कांग्रेस विपक्ष में बनी है। सत्ता पाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही कांग्रेस के लिए इस बार के चुनाव में चुनौती और अधिक बढ़ गई है, क्योंकि भाजपा से सत्ता छीनने को ‘आप’ यहां पूरी ताकत झोंके हुए है। ‘आप’ की एंट्री से गुजरात में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

 

कांग्रेस के सभी बड़े नेता जहां गुजरात से दूरी बनाए हुए हैं, वहीं राज्य में कांग्रेस के मौजूदा विधायक और स्थानीय नेता गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें :

‘हर किसी की समस्या नहीं कर सकते ठीक’, ब्रिटेन के आर्थिक संकट पर भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने खड़े किए हाथ | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन


Back to top button