.

प्रतिमा स्थापित कर गरबा कराना दलितों को पड़ा भारी, दबंगों ने जमकर पीटा, 9 लोग घायल, खूब चले लट्ठ | ऑनलाइन बुलेटिन

भोपाल | [मध्य प्रदेश बुलेटिन] | आगर- मालवा जिला मुख्यालय के पास कांकर गांव में 2 पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। यहां दबंगों और दलितों (अनुसूचित जाति) में गरबा करने के लिए लड़कियां बुलाने और डांस कराने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गरबा के दौरान दबंग शराब के नशे में पहुंचे और लड़कियों पर पैसा उड़ने लगे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों के 9 लोग घायल हो गए।

 

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

 

पुलिस के मुताबिक कांकर गांव में दलितों की ओर से दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। शनिवार को यहां गरबा करने के लिए 2 लड़कियों को बुलाया गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए।

 

दलितों का कहना है कि गरबे में दबंग लोग नशे में धुत होकर आ गए। वे लड़कियों पर पैसे उड़ाने लगे। ये बात लोगों को नागवार गुजरी। इसी बात को लेकर उनके साथ मारपीट की गई।

 

वहीं, दबंगों का कहना है कि माता के पंडाल में फूहड़ डांस किया जा रहा था। रोकने के दौरान मारपीट हो गई।

 

रात में हुआ था विवाद

 

जैसे-तैसे रात को मामला शांत हो गया। सुबह इसी बात को लेकर फिर विवाद हो गया। एएसपी ने इस मामले में बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें:

 

डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र का राज्यपाल उइके ने वर्धा में किया शुभारंभ,राष्ट्रीय संगोष्ठी में भी हुई शामिल | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button