.

संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर भारत रत्न डॉ. आंबेडकर के छाया चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर विधि विभाग ने मनाया ‘संविधान दिवस’ | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

सीकर | [राजस्थान बुलेटिन] | जयपुर रोड स्थित शेखावाटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा 26 नवंबर 2022 को ‘संविधान दिवस’ मनाया गया। संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर मुख्य अतिथि, केके व्यास, डॉ. सुरजीत कुमार, डॉ देवानन्द पाण्डे, संजय शर्मा, प्रहलाद राय और विभागाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कार्यक्रम की शुरूआत की। संस्था निदेशक डॉ.व्यास ने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुमन सहारण (डीजे, पोक्सो कोर्ट, सीकर) का स्वागत किया।

 

कार्यक्रम में सुमन सहारण ने ‘संविधान की प्रस्तावना’ का वाचन विधि संकाय के प्रतिनिधियों एवं बच्चों के साथ किया। और अपने उद्बोधन में संविधान की महत्ता एवं निर्माण के उद्देश्यों के बारे में बताया तथा पोक्सो कोर्ट की कार्यप्रणाली की जानकारी दी।

 

कार्यक्रम में ग्रुप सचिव स्नेहलता चौधरी भी मौजूद रही। डॉ. के. के. व्यास ने संविधान की पृष्ठभूमि के बारे अवगत करवाया एवं आज के समय में मानवाधिकारों की महत्ता के बारे में बताया। डॉ. सुरजीत कुमार ने संविधान की विस्तृतता एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी दी। डॉ. देवानन्द पाण्डे ने भारतीय संविधान के निर्माण के पूर्ण हुए स्वर्णिम 73 वर्षों का उल्लेख किया।

 

बी.ए.एलएल. बी. प्रथम वर्ष की छात्रा पूनम सैनी ने संविधान के न्यायिक पुनर्विलोकन की महत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकरी दी। एलएल. बी. प्रथम वर्ष के छात्र मोहित गुर्जर ने सम्पूर्ण संविधान की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की। बी. ए. एलएल. बी. द्वितीय वर्ष के छात्र अक्षय कुमार ने संविधान के अनुछेद 32 की महत्ता एवं निर्माण के उद्देश्यों से अवगत करवाया।

 

कार्यक्रम में संस्था के सहायक आचार्य प्रमोद जांगिड़, डॉ. एन. के. शर्मा, महावीर सिंह, सूर्यप्रकाश शर्मा, संदीप माथुर, रूपेश कुमार चंदेल, अभिषेक सुरोलिया, मो. शोएब खान, सैनी आदि मौजूद रहे। ममता कुमावत, मनीषा ने कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन देते हुए विभागाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि हमारा संविधान लोकतंत्र की आत्मा है जिसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है और संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों से अवगत करवाया।

 

ये भी पढ़ें : 

रासायनिक उर्वरकों को कम करें, धरती के घाव भरें | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन


Back to top button