.

श्रमिक समाज कल्याण संघ के चुनाव में सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए क्षेत्रीय पदाधिकारी | ऑनलाइन बुलेटिन

गोरखपुर | [राजेश कुमार बौद्ध] | गोरखपुर डिपो बस स्टेशन परिसर उत्तर प्रदेश में 6 नवंबर 2022 को श्रमिक समाज कल्याण संघ परिवहन निगम गोरखपुर क्षेत्र का 2022 -23 का वार्षिक चुनाव क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चुनाव अधिकारी राम सुमेर प्रसाद के द्वारा सर्वप्रथम डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर फूल और माल्यार्पण कर किया गया तत्पश्चात सभी उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा बाबा साहब जी के चित्र पर फूल और माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार ने किया।

 

प्रांत सदस्य राम सुमेर प्रसाद जी के देखरेख में चुनाव प्रारंभ हुआ चुनाव अधिकारियों के निर्देशन में पूर्व क्षेत्रीय कार्यकारिणी गोरखपुर को भंग की गई तथा चुनाव अधिकारी द्वारा 2022 -23 की क्षेत्रीय कार्यकारिणी को गोरखपुर क्षेत्र द्वारा शाखा अध्यक्ष, शाखा मंत्री तथा क्षेत्रीय सदस्य द्वारा नव निर्मित क्षेत्रीय पदाधिकारी को सर्वसम्मति से निर्विरोध पदाधिकारी घोषित चुने गया।

 

राम दुलारे क्षेत्रीय अध्यक्ष, शैलेन्द्र कुमार क्षेत्रीय मंत्री, प्रदीप कुमार क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, मोतीलाल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बलराम साहनी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, राहुल भारती क्षेत्रीय संगठन मंत्री, दयाशंकर सिंह क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री, विनोद कुमार उपाध्याय क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री, राम सेवक क्षेत्रीय लेखापरीक्षक, सचिन कुमार क्षेत्रीय प्रचार मंत्री, विरेन्द्र कुमार प्रजापति क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री चुने गए।

 

इसके साथ ही राम सुमेर प्रसाद वरिष्ठ प्रांतीय सदस्य, भागीरथी जी कनिष्ठ प्रांतीय सदस्य, रणजीत कुमार, अनिल कुमार, सुभाष चन्द्र, नवीन कुमार श्रीवास्तव, साहेब लाल गौड़, छेदीलाल विश्वकर्मा, अनिल कुमार, मनोज शुक्ला, मनोज कुमार पटेल, संजय कुमार, मनोज कुमार गौतम, विमल प्रकाश, निशांत कुमार, नासिर अंसारी तथा गंगा प्रसाद वर्मा वरिष्ठ सदस्य आदि द्वारा सर्व सम्मति से 17 की कार्यकारिणी द्वारा फार्म जे-2 भरने के बाद नई क्षेत्रीय कार्यकारी 2022-23 घोषित की गई। उपरोक्त कार्यक्रम में सभी शाखा अध्यक्ष शाखा मंत्र एवं सदस्यगण की भागीदारी रही।

 

ये भी पढ़ें :

डॉ. लोहिया का समाजवाद | ऑनलाइन बुलेटिन


Back to top button