.

दुनिया के सबसे गंदे आदमी की मौत, ये है भारत का सबसे गंदा आदमी; 37 साल से ना नहाया, ना दांत ब्रश किए | ऑनलाइन बुलेटिन

वाराणसी | [उत्तर प्रदेश बुलेटिन] | दुनिया रंग बिरंगी है। इन्हीं रंगो में से एक आधी सदी तक ना नहाने वाले दुनिया के सबसे गंदे आदमी अमो हाजी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। ईरान के रहने वाले अमो हाजी ने 60 सालों तक खुद को पानी और साबुन से दूर रखा। उसका मानना था कि वो अगर नहाएगा तो मर जाएगा।

 

दिलचस्प बात ये है कि अमो हाजी की तरह ही एक शख्स और भी है जिसे नहाने से परहेज है। माना जा रहा है कि अमो हाजी के बाद इस शख्स को दुनिया के सबसे गंदे आदमी होने का अनौपचारिक खिताब मिल सकता है।

 

35 साल से ना नहाया ना ब्रश किया

 

ये शख्स कहीं और का नहीं बल्कि भारत का है। हिदुस्तान टाइम्स में साल 2009 में छपी खबर के मुताबिक वाराणसी के बाहर एक गांव में रहने वाले कैलाश सिंह पिछले 37 सालों से ना तो नहाए हैं ना ही उन्होंने अपने दांत ब्रश किए हैं।

 

उनका कहना है कि देश के सामने आने वाली सभी तरह की समस्याओं को समाप्त किया जा सके इसलिए उन्होंने ना नहाने का प्रण लिया है। कैलाश सिंह का मानना है कि पानी की जगह अग्नि स्नान करने से शरीर के सभी कीटाणुओं और संक्रमण को मारा जा सकता है।

 

अग्नि स्नान करते हैं कैलाश

 

कैलाश सिंह के मुताबिक देश से प्यार के चलते वो स्नान नहीं कर रहे हैं जबकि पड़ोसियों का कहना है कि कैलाश सिंह बेटे की चाह में ऐसा कर रहे हैं क्योंकि उनकी 7 बेटियां है। स्थानीय लोगों के मुताबिक हर शाम कैलाश सिंह अलाव जलाते हैं और उसके पास गांजा पीते हुए एक पैर पर खड़े हो जाते हैं और शिव की आराधना करते हैं।

 

साल भर पहनते हैं दो स्वेटर, पीते हैं गर्म पानी

 

कैलाश सिंह कहते हैं कि वो अग्नि स्नान करते हैं और साल भर दो स्वेटर पहनते हैं और पीने के लिए भी गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। कैलाश सिंह ने अपने भाई की मृत्यु के बाद भी गंगा में डुबकी लगाने से मना कर दिया था।

 

खबर के मुताबिक कैलाश सिंह बताते हैं कि वो 35 साल से पानी से नहीं नहाए हैं। वह एक किराने की दुकान चलाया करते थे लेकिन उनकी अशुद्ध आदतों की वजह से ग्राहक उनकी दुकान पर नहीं आने लगे जिसके बाद से वो खेती-बाड़ी कर गुजारा कर रहे हैं।

 

देश की समस्या या बेटे की चाह?

 

कैलाश सिंह का कहना है कि वो इस व्रत को तभी समाप्त करेंगे जब राष्ट्र के सामने सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। वहीं उनके पड़ोसियों का कहना है कि एक बार किसी ने उनसे कहा था कि अगर वो वह स्नान नहीं करते तो उसे पुत्र की प्राप्ति होगी। हालांकि, अभी कैलाश सिंह जीवित हैं या उनकी मृत्यु हो चुकी है इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

ये भी पढ़ें:

बदरा | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button