.

फिर बदलने जा रहा है मौसम, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत इन जगहों में 3 दिनों तक होगी भारी बारिश | ऑनलाइन बुलेटिन

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | IMD Rainfall Alert: कई राज्यों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है, जिससे बारिश की गतिविधियां भी कम हो गईं। हालांकि, अब एक बार फिर से देश के कुछ राज्यों में मौसम बदलने जा रहा है और गरज चमक के साथ जमकर बारिश होने का अनुमान जताया गया है। Weather Update Today, IMD Rainfall Alert, UP Weather Forecast: मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जारी करके बताया है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कई इलाकों में 2 से 3 दिनों तक बारिश होने वाली है।

 

Weather Update Today, IMD Rainfall Alert, UP Weather Forecast: मौसम विभाग (IMD) की जानकारी के अनुसार, 6 अक्टूबर के बाद 2 से 3 दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश होगी। इसके अलावा, नॉर्थईस्ट इंडिया और पूर्वी हिस्से में भी अगले 3 से 4 दिनों तक तेज बरसात के आसार हैं।

 

IMD ने बताया है कि ओडिशा में 2 से 6 अक्टूबर, गंगीय पश्चिम बंगाल में 2 से 4 अक्टूबर, झारखंड में 3 से 4 अक्टूबर, बिहार में 4 और 5 अक्टूबर, नॉर्थईस्ट मध्य प्रदेश में 5 और 6 अक्टूबर, नॉर्थवेस्ट मध्य प्रदेश में 6 अक्टूबर और छत्तीसगढ़ में 4 और 5 अक्टूबर को गरज के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

 

दक्षिण के राज्यों की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश के इलाकों, यनम में 3, 4 और 5 अक्टूबर को भारी बारिश के आसार हैं। दक्षिणी कर्नाटक के हिस्सों में 2 अक्टूबर और तेलंगाना में 5 व 6 अक्टूबर को तेज बरसात हो सकती है।

 

अन्य राज्यों की बात करें तो मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड और त्रिपुरा में 2 से 4 अक्टूबर के बीच गरज के साथ बरसात हो सकती है। असम, मेघालय में भी बारिश होने की उम्मीद है।

 

उत्तर भारत के राज्यों में इस बार ज्यादातर समय मॉनसून उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। हालांकि, आखिरी के कुछ दिनों में यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिली। अब एक बार फिर से बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में 6 और 7 अक्टूबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 7 अक्टूबर के बीच मध्यम से तेज बरसात होने की उम्मीद है।

 

इसके अलावा, उत्तराखंड में 6 और 7 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश की संभवाना जताई गई है।

 

ये भी पढ़ें:

 

नर बलि : भगवान ने दिया था आदेश, 6 साल के मासूम बच्चे का गला काटने वाला बोला, दोनों आरोपी बिहार के | ऑनलाइन बुलेटिन

 

 


Back to top button