.

सरकारी अस्पताल में मरीज से अप्राकृतिक सेक्स, टॉयलेट में जांच के लिए ले जा कर दिया घटना को अंजाम; वृद्ध महिला ने पहले भी लगाया था आरोप, कर्मचारी गिरफ्तार | ऑनलाइन बुलेटिन

इंदौर | [मध्य प्रदेश बुलेटिन] | MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर के एक चर्चित सरकारी अस्पताल में कर्मचारी पर मरीज के साथ जबरन अप्राकृतिक सेक्स करने का आरोप लगा है। साल 2021 में इसी अस्पताल में भर्ती एक 50 वर्षीय महिला मरीज ने आरोप लगाया था कि एक वार्ड बॉय ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने कहा कि मामले के आरोपी मुकेश अंजना को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि 25 साल के मरीज के साथ अप्राकृतिक सेक्स किया गया है। पुलिस ने कहा कि घटना महाराजा यशवंतराव अस्पताल अस्पताल की है। संयोगितागंज पुलिस स्टेशन के इंचार्ज तहजीब काजी ने कहा कि आरोपी अस्पताल के एक वार्ड में पोस्टेड है।

 

अस्पताल में आया मरीज स्किन रोग से ग्रसित था। आरोपी मरीज को परीक्षण के बहाने टॉयलेट में ले गया था, जहां उसने यह गंदी हरकत की है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने युवक को टॉयलेट में बंद कर दिया और फिर उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स किया गया था। अस्पताल प्रबंधन की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 342 और 377 के तहत केस दर्ज किया गया था।

 

इस घटना को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़ित युवक ने बताया कि वह चर्म रोग से पीड़ित है। इसके चलते ही उसके इलाज के लिए शहर के बड़े सरकारी अस्पताल महाराजा यशवंतराव हॉस्पिटल (MYH) में आया था। यहां आने के बाद पर्ची कटाने के बाद उसे स्किन केयर विभाग में भेजा गया।

 

वहां पर डॉक्टर नहीं थे पर वहीं पर आरोपी मुकेश अंजना मिला। जिसने पीड़ित से वहां आने का कारण पूछा। तो युवक ने अपनी बीमारी बताई। जिस पर उसने उसे वाशरूम जाने का बोला ताकि मर्ज को देख सके। टॉयलेट में आने के बाद मुकेश अंजना ने जबरन दरवाजे को बंद कर दिया और फिर मरीज के साथ इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

इसी अस्पताल में पहले भी हुई ऐसी घटना

 

साल 2021 में इसी अस्पताल में भर्ती एक 50 वर्षीय महिला मरीज ने आरोप लगाया था कि एक वार्ड बॉय ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़ित महिला अस्पताल में डायलिसिस करवाने के लिए आई थीं। उस वक्त महिला ने आरोप लगाया था कि वार्ड बॉय ने उनके साथ अस्पताल के एक कमरे में गंदी हरकत की है। इस मामले में थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने धारा 376 के तहत केस दर्ज किया था।

 

मेडिकल छात्रों ने लगाया रैगिंग का आरोप

 

आपको याद दिला दें कि इसी साल जुलाई के महीने में इंदौर के ही एमजीएम मेडिकल कॉलेज के फर्स्ट ईयर के छात्र ने रैगिंग को लेकर सनसनीखेज आरोप लगाये थे। छात्र ने यूजीसी की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में छात्र ने सीनियर छात्रों पर अश्लील हरकत और अप्राकृतिक सेक्स का आरोप लगाया था।

 

उस वक्त इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। छात्र का आरोप था कि सीनियर्स उसे मिलने के लिए फ्लैट पर बुलाते थे। यहां जूनियर छात्रो के साथ अश्लील बातें की जाती थीं और उन्हें मारा- पीटा तथा धमकाया भी जाता था।

 

ये भी पढ़ें:

अधूरे किस्से सुनाती रही रात भर | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button