.

देखें वीडियो, कांग्रेस विधायक बीच सड़क जल सत्याग्रह पर बैठीं, सड़क को दुरुस्त करने की मांग | ऑनलाइन बुलेटिन

रांची | [झारखंड बुलेटिन] | राष्ट्रीय राजमार्ग- 133 की मरम्मत की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह झारखंड के गोड्डा में जल सत्याग्रह पर बैठ गई हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के अधीन है। मई महीने में इस सड़क का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था लेकिन अब तक इस पर काम शुरू नहीं हुआ है। NHAI का कार्य अब तक शुरू क्यों नहीं हुआ? जब तक इस पर काम शुरू नहीं होगा तब तक हम यहां से नहीं उठेंगे।

 

कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह के सड़क जल सत्याग्रह पर बैठने का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि वो एक सड़क पर मौजूद हैं, जहां घुटने तक पानी भरा है। वहां कई अन्य लोग भी मौजूद हैं। अचानक वो जलमग्न सड़क के बीच में बैठ जाती हैं। इसके बाद उनके हाथ में एक लोटा भी नजर आ रहा है। जिससे वो सड़क का गंदा पानी अपने ऊपर डाल रही हैंं।

दीपिका पांडे सिंह गोड्डा जिले के महगामा से विधायक हैं। यहां से सांसद निशिकांत दुबे हैं। दरअसल मरहमा से पिरपैंती जाने वाली एनएच 133 की स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब है। यहां गंगा नदी का पानी बरसात में सड़क पर आ गया है। इस सड़क पर बड़े- बड़े गड्ढे हैं और यह पानी अक्सर इन गड्ढों में भर जाता है। सड़क पर लबालब पानी होने की वजह से यहां आसपास के लोगों को काफी परेशानी होती है।

 

गोड्डा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को भी निशाने पर लिया है। मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि सड़क मरम्मती का कार्य यहां सांसद निशिकांत दुबे को करवाना चाहिए था। यह मामला राज्य सरकार का नहीं है। उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुजारिश की है कि वो इस मामले मं संज्ञान लें और सड़क मरम्मती का रास्ता भी निकालें।

 

 

छत्तीसगढ़ में मॉनसून अभी एक्टिव, भारी बारिश की संभावना, आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार | ऑनलाइन बुलेटिन

 

 


Back to top button