Yoga : मैरिड लाइफ को बेहतर बना सकते हैं ये 2 “योगासन”, पार्टनर के साथ करें ट्राई…

Yoga:

 

Yoga : नई दिल्ली | [हेल्थ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : शादीशुदा जीवन की डोर को मजबूत बनाए रखने के लिए आपसी समझ और विश्वास ही काफी नहीं होता है। एक अच्छी मैरिड लाइफ के लिए व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहना बेहद जरूरी होता है। शादी के कुछ सालों बाद ही कपल अपने शादीशुदा रिश्ते में “बोरियत” महसूस करने लगते हैं। अगर आप ऐसा ही कुछ “महसूस” करते हैं और लाइफ में वापस “रोमांस” और “खुशहाली” लाना चाहते हैं तो ये 2 योगासन आपकी मदद कर सकते हैं। (Yoga)

लेकिन आजकल की भागती-दौड़ती जिदंगी में ना सिर्फ लोगों के खानपान की आदतों में बदलाव आया है बल्कि सुस्त लाइफस्टाइल की वजह से भी उनके जीवन में निरसता आने लगी है। यही वजह है कि शादी के कुछ सालों बाद ही कपल अपने शादीशुदा रिश्ते में बोरियत महसूस करने लगते हैं। अगर आप ऐसा ही कुछ महसूस करते हैं और लाइफ में वापस रोमांस और खुशहाली लाना चाहते हैं तो ये 2 योगासन आपकी मदद कर सकते हैं।(Yoga)

 

ये 2 योगासन मैरिड लाइफ को बेहतर बनाने में करेंगे “मदद”-

कोणासन बद्ध –

तितली आसन को बद्ध कोणासन (कोणासन बद्ध) या तितली आसन के नाम से भी जाना जाता है। यह आसन पीठ के तनाव को कम करने के साथ-साथ शरीर और दिमाग को भी आराम देता है। तितली आसन करने से पेल्विस एरिया में खिंचाव पैदा होता है, जो महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं ये आसन हिप्‍स, थाई के अंदरूनी हिस्‍सा, पीठ और पैर के मसल्‍स में खिंचाव पैदा करके स्‍ट्रेस को दूर करने का भी काम करता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से पाचन और पेट संबंधी समस्‍याओं को दूर करने में मदद मिलती है।(Yoga)

बद्ध कोणासन करने के लिए सबसे पहले सीधे बैठकर अपनी टांगों को सीधा फैला लें। अब अपनी टांगों को अंदर की तरफ इस तरह से मोड़ें कि दोनों पैर एक-दूसरे को टच करें। इस अवस्था में अपने घुटनों को साइड की दिशा में एकदम सीधा रखें और ऐसे हिलाते रहें कि लगे जैसे तितली उड़ रही हो। अब अपनी एड़ियों को पेल्विस के पास लाने की कोशिश करें। पेल्विस के जितने पास एड़ियों को लाने की कोशिश करेंगे उतना अच्छा रहेगा। अब अपनी जांघों को जमीन से टच कराने की कोशिश करें। इस आसन के दौरान धीरे-धीरे सांस को अंदर लेते और छोड़ते रहें।(Yoga)

 

प्राणायाम भ्रामरी –

डॉक्टरों का भी मानना है कि जो महिलाएं प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही हैं उन्हें एकदम खुश और रिलैक्स मूड में रहना चाहिए। इससे फर्टिलिटी हॉर्मोन्स बूस्ट होते हैं। बता दें, इन्फर्टिलिटी का एक कारण स्ट्रेस और टेंशन भी होता है। जिसे दूर करने में भ्रामरी प्राणायाम मददगार हो सकता है। (Yoga)

भ्रामरी प्राणायाम (प्राणायाम भ्रामरी) करने के लिए सबसे पहले जमीन पर सीधे बैठकर आंखों को बंद करके हाथों के अंगूठों से दोनों कानों को बंद करें। दोनों हाथों की पहली उंगली को भौंहों के ऊपर रखें और बाकी तीन उंगलियों को आंखों पर रखें। इस आसन के दौरान मुंह एकदम बंद रखें और नाक से सामान्य गति से सांस लेते हुए मधुमक्खी की तरह मुंह बंद करके गुंजन करें।(Yoga)

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button