.

ख़त्म हुआ इंतज़ार ! अब इस दिन OTT प्लेटफार्म पर रिलीज होगी 12Th Fail, जाने पूरी डिटेल… 12Th Fail On OTT

12Th Fail On OTT:  ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : इस साल पठान, जवान, एनिमल और गदर जैसी फिल्मों ने भले ही बॉक्स ऑफिस लूटा हो, लेकिन इन सब के बीच एक कम बजट की फिल्म है जिसने भले ही बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन न किया हो, लेकिन इसकी कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म का नाम है 12वीं फेल। इस फिल्म की कहानी एक आईपीएस अधिकारी के आस-पास घूमती है, जो अपनी शैक्षणिक यात्रा फिर से शुरू करने और सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी को पास करने का फैसला करता है। उसे अपनी पढ़ाई जारी रखने के साथ-साथ शहर में जिंदगी जीने के लिए संघर्ष करता है। यह अनुराग पाठक के नॉवेल पर आधारित है और इसमें विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, संजय बिश्नोई और हरीश खन्ना हैं। (12Th Fail On OTT)

 

विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। 12वीं फेल को दर्शकों ने खूब पसंद किया है, जबकि फिल्म समीक्षकों ने भी इसकी तारीफ की है। अब 12वीं फेल की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। (12Th Fail On OTT)

 

फिल्म, ऑस्कर 2024 के लिए गई

 

12वीं फेल महज 20 करोड़ के बजट में बनी थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। विक्रांत मैसी के अलावा फिल्म में मेधा शंकर, अनंत वी जोशी, अंशुमान पुष्कर और प्रियांशु चटर्जी समेत कई शानदार कलाकार हैं। सिनेमाघरों में अच्छे प्रदर्शन के बाद यह फिल्म अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 29 दिसंबर को स्ट्रीम होगी। विक्रांत ने हाल ही में कन्फर्म किया कि इस फिल्म को ऑस्कर 2024 के लिए भेजा गया है। (12Th Fail On OTT)

 

12वीं फेल, ओटीटी पर कब आएगी

 

अब सिनेमाघरों में रिलीज के लगभग दो महीने बाद 12वीं फेल 29 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आने वाली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘यदि कोई एक फिल्म है, जो आपको 2024 शुरू होने से पहले अवश्य देखनी चाहिए, तो वह यही होगी। 12वीं फेल, 29 दिसंबर को स्ट्रीमिंग। (12Th Fail On OTT)

 

फिल्म किसपर आधारित है

 

इस फिल्म की कहानी एक आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के आस-पास घूमती है, जो अपनी शैक्षणिक यात्रा फिर से शुरू करने और सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी को पास करने का फैसला करता है। उसे अपनी पढ़ाई जारी रखने के साथ-साथ शहर में जिंदगी जीने के लिए संघर्ष करता है। यह अनुराग पाठक के इसी नाम के नॉवेल पर आधारित है और इसमें विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, संजय बिश्नोई और हरीश खन्ना हैं। (12Th Fail On OTT)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

12Th Fail On OTT

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

Health Tips: सर्दियों में आपके होंठ हो जाते है ड्राई! तो इन घरेलु नुश्खे से करें देखभाल, यहाँ देखें आसान तरीका… Winter Lip Care Tips


Back to top button