Hoe To Remove Freezer Ice : फ्रिज में बन जाता है बर्फ का पहाड़ तो आसानी से पिघलाने के लिए आजमाएं ये टिप्स, बिना डिफ्रॉस्ट के हो जाएगा काम….
Hoe To Remove Freezer Ice
Hoe To Remove Freezer Ice गर्मी के साथ ही बारिश के मौसम में उमस होने की वजह से फ्रिज का इस्तेमाल लोग करते हैं। अक्सर फ्रीजर में बर्फ का पहाड़ बन जाने जैसी प्रॉब्लम से भी सामना होता ही है। इसलिए आज हम आपको बिना डिफ्रॉस्ट किए बर्फ को आसानी से पिघलाने का तरीका बता रहे हैं तो आपके बहुत काम आएगा।
Hoe To Remove Freezer Ice बदलते समय के साथ फ्रिज का उपयोग इतना ज्यादा बढ़ गया है कि बारिश और सर्दी के मौसम में भी इस इलेक्ट्रिकल अप्लायंसेज का इस्तेमाल होता है। मगर फ्रिज के फ्रीजर में अक्सर बहुत ज्यादा बर्फ जम जाती है, और इसे साफ करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। वैसे तो लोग फ्रीजर को डिफ्रॉस्ट करके आसानी से साफ कर लेते हैं, लेकिन इसका एक नुकसान भी है।
दरअसल जब आप फ्रीजर को डिफ्रॉस्ट करते हैं तो फ्रिज की कूलिंग भी बंद हो जाती है। ऐसे में फ्रिज में रखे फल-सब्जियां और खाने-पीने का सामान खराब होने के खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आप हम आपको बर्फ पिघलाने का घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं। जो बहुत ही आसान होने के साथ ही उपयोगी भी है।
लें गरम पानी की बाल्टी
फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा बर्फ जम जाए या बर्फ का पहाड़ जैसा ही देखने लगे तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसे आसानी से पिघलाने के लिए आप एक छोटी बाल्टी में तेज पानी कर लीजिए। आपको बाल्टी का साइज फ्रीजर के हिसाब से देखना होगा। ताकि गर्म पानी की बाल्टी आराम से फ्रीजर के अंदर रखी जा सके। इसके रखने के कुछ देर में ही बर्फ पिघलने लगेगी।
ये उपाय करें छोटी बाल्टी नहीं होने पर
अब आप सोच रहे होंगे कि अगर छोटी बाल्टी ना हो तो इस नुस्खे को नहीं अपनाया जा सकता क्या। तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल छोटी बाल्टी ना होने पर आप कॉफी के मग में गर्म पानी को भर लीजिए। अब धीरे-धीरे फ्रीजर में डालते जाएये। इस ट्रिक की मदद से भी फ्रीजर का जमा बर्फ आसानी से पिघल जाएगा।
आएगा लकड़ी का चम्मच काम
कई दफा फ्रिज में जमा बर्फ का पहाड़ गर्म पानी की मदद से भी आसानी से साफ नहीं होता है। इसलिए गर्म पानी डालने के साथ आप लड़की के चम्मच की मदद से भी फ्रिज को साफ कर सकते हैं। इससे कुछ ही देर में फ्रीजर से पूरा बर्फ क्लीन हो जाएगा। सबसे अच्छी बात है कि डिफ्रॉस्ट भी नहीं करना पड़ेगा।
मददगार है हेयर ड्रायर भी
अगर आपको गर्म पानी से बर्फ पिघलाना झंझट का काम लगता है तो आप हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको नॉर्मल स्पीड पर हेयर ड्रायर को चलाना होगा, इससे कुछ ही देर में फ्रीजर का बर्फ पिघल जाएगा। यह ट्रिक आसान होने के साथ ही बेहद काम की भी है।
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।








