Baccho Ka Dance Video : टीचर्स डे पर बच्चों ने ‘आज की रात’ गाने पर ऐसे किया डांस कि जनता ने उठाए पेरेंटिंग पर सवाल, कहा- Reel के जमाने की परवरिश…! देखें वीडियो
Baccho Ka Dance Video
Baccho Ka Dance Video स्कूल में टीचर्स डे के मौके पर बच्चें अपनी तैयारी के हिसाब से स्टेज पर परफॉर्म करते है। लेकिन इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो को लेकर लोगों के बीच परवरिश को लेकर बहस छिड़ गई है। दरअसल वीडियो में बच्चियां स्त्री 2 के हिट गाने पर डांस कर रही हैं, जिस लेकर यूजर्स ने आपत्ति दर्ज की हैं।
Baccho Ka Dance Video टीचर्स डे के मौके पर स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें बच्चे अपनी दिलचस्पी के अनुसार, स्पीच, सिंगिंग, कविताएं पढ़ने और डांसिंग आदि में हिस्सा लेते हैं। सोशल मीडिया पर टीचर्स डे के मौके का एक ऐसा ही डांसिंग वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेज पर छोटी बच्चियों को तमन्ना भाटिया के फेमस आइटम सॉन्ग ‘आज की रात’ गाने पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है। यह गाना हाल ही में रिलीज हुई ‘स्त्री 2’ फिल्म का है।
बच्चियों की इस परफॉर्मेंस को देखकर इंटरनेट यूजर्स बच्चों के माता-पिता पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि टीचर्स डे के मौके पर ऐसे गाने पर डांस करना दिखा रहा है कि बच्चों के पैरेंट्स उन्हें सही परवरिश नहीं दे रहे हैं।
बच्चों ने किया ‘आज की रात’ गाने पर डांस…
Baccho Ka Dance Video वीडियो में पीछे लगे बैनर से यह पता चलता है कि इस कार्यक्रम का आयोजन 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर स्कूल में आयोजित किया गया था। इस क्लिप में बच्चियों को ‘आज की रात’ गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। परफॉर्मेंस को लीड कर रही बच्ची ने तमन्ना भाटिया की तरह ही हरे रंग की वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई है। साथ ही, स्टेज पर परफॉर्म कर रही अन्य बच्चियां भी इस डांस में उसका बराबर साथ देती नजर आ रही हैं।
Baccho Ka Dance Video डांस को लीड कर रही बच्ची ने काफी हद तक तमन्ना भाटिया की पूरी अदाओं को कॉपी किया है, जिसे देखकर इंटरनेट की जनता बच्ची की तारीफ करने के बजाय उसके माता पिता की परवरिश को लेकर सवाल उठा रही हैं।
शोषण है बच्चों का यह …
Baccho Ka Dance Video कमेंट सेक्शन में यूजर्स इस पोस्ट पर जमकर विरोध दर्ज करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हम क्या बना रहे हैं बच्चों को? दूसरे ने कहा कि यह माता-पिता से लेकर स्कूल तक पूर्ण विफलता है। तीसरे यूजर ने लिखा कि सुधार: यहां विफलता दोनों तरफ है – स्कूली शिक्षा और पालन-पोषण!
Baccho Ka Dance Video एक शख्स ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि इसलिए हमें गुरुकुल की जरूरत है न कि विदेश जैसे स्कूलों की परंपरा वाले ऐसे शैक्षिक संस्थान। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आज के माता-पिता के साथ समस्या यह है कि वे अपने बच्चों के माध्यम से, किसी भी तरह से प्रसिद्ध होना चाहते हैं।
असफल हो रहे परवरिश में हम…?

We’re failing at parenting too. pic.twitter.com/nyR8F1RkkZ
— Wokeflix (@wokeflix_) September 8, 2024
Baccho Ka Dance Video X पर इस वीडियो को @wokeflix_ नाम के हैंडल ने पोस्ट करते हुए लिखा- हम परवरिश में भी असफल हो रहे हैं। पोस्ट किए जाने से लेकर अब तक इस वीडियो को 7 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

We’re failing at parenting too. pic.twitter.com/nyR8F1RkkZ
— Wokeflix (@wokeflix_) September 8, 2024
Baccho Ka Dance Video इस पोस्ट को अब तक साढ़े 8 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। जबकि इस वीडियो पर हजारों से ज्यादा कमेंट भी आएं है।
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।








