.

रैलहा में भारत रत्न, बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर की १३० वीं जयंती धूमधाम से घरों में मनाई गई | newsforum

मस्तूरी | विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रैलहा में 14 अप्रैल को भारत रत्न बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लॉकडाउन देखते हुए विशेष मुहिम के तहत अनोखे अंदाज में मनाई गई।

 

ग्राम पंचायत रैलहा में कोविड-19 अनुरूप व्यवहार को अपनाते हुए अपने घर में WHO की गाइडलाइन का पालन करते हुए 6 चरणों में हाथ धुलाई का अभ्यास किया गया तथा दीवार लेखन के माध्यम से संविधान के संबंध में बताया गया।

 

विश्व रत्न डॉ. अंबेडकर की 130 वीं जयंती पर सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। जिससे लोगों में जागरूकता फैले।

 

इस अवसर पर ग्राम पंचायत रैलहा सरपंच श्रीमती संतोषी बिन्दराम पटेल, उपसरपंच अरविन्द डहरिया, ग्राम पंचायत रैलहा निर्माण सभापति राम कुमार बर्मन, अक्षय सुमन, ग्राम पंचायत मानिकचौरी सचिव कौशल सोनवानी, राम गोपाल भार्गव आदि उपस्थित थे।

©RamGopal Bhargav, Masturi

©मस्तूरी से राम गोपाल भार्गव की रपट

भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर साहित्य मित्र डिजिटल समूह की लेखन प्रतियोगिता | newsforum
READ

Back to top button