.

भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर साहित्य मित्र डिजिटल समूह की लेखन प्रतियोगिता | newsforum

सांचोर (राजस्थान) |  14 अप्रैल को विश्व रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के 130 वीं जन्मदिवस के मौके पर साहित्य मित्र डिजिटल समूह सांचोर, जालोर (राजस्थान) द्वारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबूलाल पारेंगी राजस्व अधिकारी सांचोर (राजस्थान) रहे। कार्यक्रम का आगाज अर्चना सिंह बौद्ध द्वारा अपनी मधुर वाणी में भीम गीत की प्रस्तुति के साथ किया गया। उसके बाद सभी जिन्होंने काव्य प्रस्तुति दी उन सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के द्वारा ई-सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

साहित्य मित्र डिजिटल समूह सांचोर, जालोर (राजस्थान) द्वारा लेखन प्रतियोगिता कार्यक्रम के मंच से तीन विद्वजनों को ‘साहित्य सत्यपुर सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सत्यपुर जो कि सांचोर का पुराना नाम है। साहित्य सत्यपुर सम्मान से मुख्य अतिथि बाबू लाल पारेंगी भू- राजस्व अधिकारी साँचोर, कार्यक्रम का भव्य आगाज करने वाली सुमधुर वाणी की धनी अर्चना सिंह बौद्ध अलवर (राजस्थान) एवं कार्यक्रम का संचालन मास्टर भूताराम जाखल को साहित्य मित्र टीम द्वारा सम्मानित किया गया।

 

लेखन प्रतियोगिता में कुल 11 रचनाकारों ने भाग लिया; जिसमें झंवताराम बामणिया रणोदर (चितलवाना) राजस्थान, कानाराम पारीक “कल्याण” धानता (साँचोर) राजस्थान, नीरज सिंह कर्दम बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश), दिलीप सोलंकी आदरवाडा (रानीवाड़ा) राजस्थान, वचन मेघ आहोर (जालोर) राजस्थान, मास्टर भूताराम जाखल सांचोर (राजस्थान), अर्चना सिंह बौद्ध अलवर (राजस्थान), डॉ. सपना दलवी धारवाड़ (कर्नाटक), कुमार अतुल राव आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश), हरदीप बौद्ध बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश), नरेश नालिया “राज” नागौर (राजस्थान) थे। इन सभी को सहभागिता सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर समूह के सभी साहित्यकार एवं कवि मौजूद रहे। सभी रचनाकारों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया। सभी को सम्मानित करने के बाद मुख्य अतिथि द्वारा सफल आयोजन हेतु सभी को बधाइयां दी एवं संस्थापक और अध्यक्ष द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम केक अंत में भीम गीत की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

मंच संचालन मास्टर भूताराम जाखल सांचोर (राजस्थान) द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थापक अरविन्द कालमा भादरुणा, सांचोर (राजस्थान), कार्यक्रम अध्यक्ष प्रकाश भारतीय ‘मस्त’ अरणाय (साँचोर) तथा सरंक्षक कृष्ण पाल मेघ जोड़वास (रानीवाड़ा) राजस्थान मौजूद थे।

 

©Neeraj Singh Kardam, Bulandshahr, Uttar Pradesh

©नीरज सिंह कर्दम, बुलन्दशहर, उत्तर प्रदेश  की रपट

परिचय : शिक्षा – 12th,  रुचि – कविता लिखना, अवार्ड- डॉ भीमराव आंबेडकर नेशनल फेलोशिप राष्ट्रीय अवार्ड 2019, डॉ. भीमराव आंबेडकर नेशनल फेलोशिप राष्ट्रीय अवार्ड 2020-21 के लिए चयनित.


Back to top button