BK Shivani : बीके शिवानी ने बताया- अपने घर की रसोई में कैसे बनाएं प्रसाद, आप भी जरूर करें ट्राई…
BK Shivani:
BK Shivani : ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क | अध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरिय विश्वविद्यालय की शिक्षिका राजयोगिनी शिवानी बहेन को आज घर घर में पहचाना जाता हैl ब्रह्मा-कुमारी (बी.के) शिवानी बहन एक घरेलू नाम बन गईं हैं। वे बता रहीं हैं कि किस प्रकार आप अपनी रसोई में प्रसाद बना सकते हैं। उन्होंने बहुत सरल शब्दों में बताया कि मंदिर और गुरूद्वारों में बना प्रसाद घर पर कैसे बनाया जा सकता है। (BK Shivani)

मंदिर और गुरूद्वारों में मिलने वाला प्रसाद, लंगर का स्वाद घर पर बनाए जाने वाले भोग प्रसाद से भिन्न होता है। अक्सर घर के बच्चे जिद करते हैं साईं की रसोई जैसा खाना बनाओं, मंदिर का भोग जैसा स्वाद वाला खाना बनाओ। और हम घर पर उन्हीं सब चीजों को मिलाकर वैसा ही बनाते हैं लेकिन स्वाद में वो बात नहीं रहती। जिससे बच्चे तो बच्चे बड़े भी कहते देखे गए हैं कि मंदिर वाला स्वाद तो मंदिर में ही मिलेगा। (BK Shivani)

इसीको ध्यान में रखते हुए ब्रह्मा कुमारी ईश्वरिय विश्वविद्यालय की शिक्षिका राजयोगिनी शिवानी बहेन ने घर पर प्रसाद बनाने, अपने घर की रसोई पर प्रसाद बनाने की विधि बता रहीं हैं। इससे आपको आध्यात्मिक संतुष्टि भी होगी और घर पर मंदिर जैसा प्रसाद तैयार हो जाएगा। (BK Shivani)

वे कहती हैं कि अपने घर में किचन मे एक छोटा सा स्पीकर लगाकर परमात्मा की याद के गाना लगा दीजिए, किचन के अंदर। मंदिर, गुरूद्वारे में प्रसाद कैसे बनता है? ऐसे ही तो बनता है। सारा दिन वहां भगवान के याद के गीत चल रहे होते हैं और जो खाना बना रहा होता है प्रसाद बना रहा होता है वो कौन सी याद में बना रहा है वो भगवान की याद में खाना बना रहा है। तो वो खाना, खाना ना रहकर प्रसाद बन जाता है। हम प्रसाद को लेते है सबको थोड़ा-थोड़ा देते हैं। सबकी मन:स्थिति चेंज होती है। क्यों ना अपने घर में प्रसाद बनाना शुरू करें। कर सकते हैं घर में प्रसाद बनाना शुरू। घर में प्रसाद बनाओ। बहुत सुंदर चीज है जो मैंने यहां आकर सीखी है ब्रम्हा कुमारीज में कि खाना कौन से मन की स्थिति में बनाना है। ये मेरा पर्सनल एक्सपीरियंस है। जिस मन की स्थिति में आप खाना बनाओगे और उनके लिए जो सोचते हुए खाना बनाओगे बहुत जल्द वे वैसा सोचना शुरू कर देंगे।(BK Shivani)
देखें वीडियो:

? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।



