.

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्य विधानसभा नेता प्रतिपक्ष को बिलासपुर में भेंट किए गुलाब के फूल | ऑनलाइन बुलेटिन

बिलासपुर | (छत्तीसगढ़ बुलेटिन) | दिल्ली के यशश्वी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर हमले के विरोध में आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के निवास का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने कौशिक को गुलाब के फूल भेंट कर भाजपा कार्यकर्ताओं को सद्बुद्धि दिलवाने की कामना की। उक्त जानकारी आप प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने ऑनलाइन बुलेटिन को दी।

 

दिल्ली के साथ पंजाब जितने के बाद आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कुछ दिन पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को मुद्दा बना लिया है। इसके विरोध में बिलासपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के परसदा स्थित निवास का घेराव किया।

 

आप के प्रदर्शनकारी हाथ में फूल और पोस्टर लेकर नेता प्रतिपक्ष के निवास पहुंचे। यहां बीजेपी के खिलाफ आप प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष को फूल भेंट करने की जिद में आप प्रदर्शनकारी करीब दो घंटे तक धरने पर बैठे रहे।

 

नेता प्रतिपक्ष को फूल और गांधी का संदेश भेंट करते हुए आप प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीजेपी के नेता बीमार हो गए हैं। सीएम केजरीवाल के घर पर हमले कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ऐसे बीमारू नेताओं को फूल देकर गेट वेल सून करने आई है और कहने आई है कि, दिल्ली सरकार के अस्पताल में वे अपना मुफ्त में इलाज करा लें।

 

नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी छग में अपनी जमीन तलाश रही है। लोकतंत्र में सबको अधिकार है। विस्तार करना चाहिए। लेकिन प्रदेश में आम आदमी पार्टी की संभावना कम है।

 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के निवास पर हंगामा और तोड़फोड़ की घटना से आम आदमी कार्यकर्ताओ में आक्रोश हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इससे पहले गुरुवार को आप कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था।

 

उक्त जानकारी आप प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने ऑनलाइन बुलेटिन को दी।


Back to top button