.

मस्तूरी : सुराजी गांव एवं गोधन न्याय योजना की बैठक लेकर परियोजना अधिकारी रिमन ने दिए दिशा-निर्देश | newsforum

 

मस्तूरी | जनपद पंचायत के सभाकक्ष में परियोजना अधिकारी रिमन सिंह ठाकुर के अध्यक्षता में सुराजी गांव योजना एवं गोधन न्याय योजना के संबंध में बैठक लिया गया। बैठक में गौठान अध्यक्ष, सरपंच, सचिव के दायित्वों की जानकारी दी गई। साथ ही गौठान को स्वालंबी बनाने हेतु ग्रामीण जन को प्रोत्सहित करते हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

 

गौठान को स्वालंबी बनाने हेतु सब्जी उत्पादन, वर्मी खाद उत्पादन, वर्म उत्पादन, कुक्कुट पालन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, मशरूम एवं खाद विक्रय तथा ग्रामवासियों को स्व रोजगार प्रदान किए जाने हेतु मार्ग दर्शन दिया गया। रिमन सिंह ने गौठान को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्र बिन्दु के रुप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

 

शशांक शिन्दे द्वारा उत्पादित वर्मी खाद को किसानों को प्रोत्सहित कर खाद विक्रय करने एवं जैविक खेती को बढावा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बैठक में उपस्थित गौठान अध्यक्ष, सरपंच, सचिव से उपरोक्त्त संबंध में आवश्यक सुक्षाव भी लिया गया।

 

उक्त बैठक में परियोजना अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर, उपसंचालक कृषि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह लहरे, सहायक परियोजना अधिकारी एमके यादव उद्यान अधीक्षक, वरिष्ठ कृषि विकास विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, महिला स्व सहायता समूह के सदस्य, एडीओ एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे।

©मस्तूरी से राम गोपाल भार्गव की रपट      


Back to top button