.

‘छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन लोटस’, रेणु जोगी बोलीं- BJP में JCCJ का विलय की साजिश, पटकथा दिल्ली में की गई तैयार | ऑनलाइन बुलेटिन

रायपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री श्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी जी की पार्टी JCCJ (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे) से विधायक धर्मजीत सिंह के निष्कासन और विधायक प्रमोद शर्मा के बागी तेवर ने छत्तीसगढ़ सहित देशभर का सियासी पारा चढ़ा दिया है। विधायक धर्मजीत सिंह और प्रमोद शर्मा द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद JCCJ (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे) की केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी और प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने प्रेस कांफ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। JCCJ (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे) में हो रहे राजनीतिक घटनाक्रम के लिए ऑपरेशन लोटस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का जबरदस्ती भाजपा में विलय कराने का साजिश रची गई।

 

रायपुर में डॉ. रेणु जोगी ने कहा कि मेरे और अमित जोगी के जीवित रहते JCCJ (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे) का भाजपा में विलय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मेरे राजनीतिक जीवन का सबसे दु:खद दिन है। धर्मजीत सिंह को मैं अपना छोटा भाई मानती हूं, उन्हें अपनी ही कलम से निष्कासित करना पड़ा।

 

महाराष्ट्र में शिवसेना, झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और बिहार में जनता दल यूनाइटेड के साथ हुआ। छत्तीसगढ़ में हमारी पार्टी को क्षति पहुंचाने की पूरी साजिश रची गई। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का जबरदस्ती भाजपा में विलय कराने का षड़यंत्र रचा गया। पार्टी को हथियाने का प्रयास किया जा रहा था। इसकी पटकथा कुछ महीनों में दिल्ली और रायपुर के बीच लिखी जा रही थी। कई बार अपने दल के विधायकों से किसी भी बहकावे में न आने का निवेदन भी किया।

 

भाजपा के ऑपरेशन लोटस से देश को खतरा

 

JCCJ (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि पार्टी के विलय की पूरी पटकथा लिख दी गई थी। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत से मिलने गए तो उन्होंने खुद कहा कि इन लोगों ने मिलने का समय मांगा है। मेरे पिताजी का स्वर्गवास हो गया। देवव्रत सिंह नहीं रहे। उस स्थिति का फायदा उठाकर आप दो तिहाई बन जाते। पार्टी का चिन्ह आपके पास, पार्टी का नाम आपके पास। मेरे पिताजी की खून-पसीने की बनाई हुई पार्टी है। उसे हम ऐसे ही खत्म होने नहीं देंगे।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा किसी और पार्टी को रहने ही नहीं देना चाहती? यह ऑपरेशन लोटस दिल्ली और महाराष्ट्र तक सीमित नहीं रहा। 8 प्रांतों में चुनी हुई सरकारों को गिराया गया है। अब छत्तीसगढ़ में साजिश रची जा रही थी। भाजपा के ऑपरेशन लोटस से देश को खतरा है। अमित जोगी ने धर्मजीत सिंह द्वारा उनकी पत्नी से बदतमीजी किए जाने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

 

दिल्ली में पार्टी विलय का खाका तैयार किया

 

डॉ. रेणु जोगी ने कहा कि रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित पुस्तक मोदी@20 कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में विधायक धर्मजीत और विधायक प्रमोद शर्मा गए। 1 सितंबर को मैं उपचार के लिए मेदांता में भर्ती हुई थी। उस दौरान दोनों विधायक दिल्ली में थे, लेकिन मेरे स्वास्थ्य की कोई जानकारी नहीं ली और न ही मिलने आए।

 

दिल्ली में दोनों विधायकों ने भाजपा नेताओं से मुलाकात की और पूरे षड्यंत्र का खाका तैयार किया। डॉ. रेणु जोगी ने कहा कि अजीत जोगी जीवनभर जिस दल की विचारधारा के विरूद्ध लड़ते रहे, उस दल में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का विलय होने की कल्पना भी करना जोगीजी की दिवंगत आत्मा का अपमान है।

 

जीत की अंधाधुंध तैयारी | ऑनलाइन बुलेटिन

 

 


Back to top button