.

कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्रकुमार जी के मार्गदर्शन में सैकड़ों लोगों को किया गया कंबल का वितरण | ऑनलाइन बुलेटिन

बिलासपुर | ऑनलाइन बुलेटिन | जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में खुले आसमान के नीचे गुजर-बसर करने वाले असहाय व बेसहारा लोगों की मदद करने छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री जगत गुरु रूद्रकुमार जी के मार्गदर्शन में कंबलों का वितरण बिलासपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों लोगों को किया गया। कैबिनेट मंत्री जगत गुरु रूद्रकुमार जी के मार्गदर्शन में वितरित किए जा रहे कंबलों से कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रह रहे लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई।

छत्तीसगढ़ केबिनेट मंत्री जगत गुरु रुद्रकुमार जी के मार्गदर्शन एवं गुरु प्रवक्ता एमके कौशल के सानिध्य में जिला महंत विक्रांत बर्मन के नेतृत्व में शहर के अनेकों जगह पर लोगों को कंबल वितरण किया गया। ताकि गरीब व असहाय लोगों को ठंड के दिनों में परेशानियों का सामना न करना पड़े। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया।

इस अवसर पर जोगेंद्र बघेल, मनोज बघेल, मोहन पाटले, आकाश टंडन, प्रमोद टंडन, विशाल टंडन प्रमुख जन उपस्थित थे। जिला महंत विक्रांत बर्मन ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में बुजुर्गों के बीच अपने हाथों से कंबल वितरण करके गरीबों की चेहरे पर मुस्कान लाकर व गरीबों की आशीर्वाद पाकर काफ़ी शुकुन महसूस कर रहा हूं। अधिक समय से गरीबों का सेवा दे रहे है।

©बिलासपुर से शैलेन्द्र बंजारे की रपट               


Back to top button