.

अब बेटी के पढ़ाई की नो टेंशन! जन्म से लेकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई तक का खर्च उठाएगी सरकार, जाने कैसे उठायें इस योजना का लाभ | CM Kanya Utthan Yojana

CM Kanya Utthan Yojana : नई दिल्ली | [सरकारी योजना] | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : प्रदेश सरकार लड़कियों की शिक्षा और उन्हें सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना चलाती है।जिसके तहत लड़की के जन्म होने से लेकर उसकी पढ़ाई तक अलग-अलग किस्तों में 50 हजार रुपये देती है। दरअसल सूबे की सरकार की मंशा इस योजना के जरिए बाल विवाह, कन्या भ्रूण जैसे अपराध को खत्म करना है। अब तक 2 लाख से अधिक लड़कियों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इस स्कीम का लाभ कैसे उठा सकते हैं। (CM Kanya Utthan Yojana)

 

इस योजना के तहत लड़कियों को उनके जन्म से लेकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने तक आर्थिक मदद दी जाती है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत सरकार कई किस्तों में बच्चियों को आर्थिक सहायता देती है। जैसे जन्म के समय मां-बाप को 2 हजार रुपये की पहली किस्त मिलता है। (CM Kanya Utthan Yojana)

 

ऐसे ही एक साल पूरा होने पर आधार रजिस्ट्रेशन के समय 1 हजार रुपये , 2 साल की उम्र यानी जब पूरे टिके लग जाते हैं तब 2 हजार रुपये और इसी तरह बच्ची के एडमिशन से लेकर 9 कक्षा में पढ़ाई के दौरान अलग-अलग चरणों में प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके बाद 12वीं पास करने पर 10 हजार रुपये और स्नातक की पढ़ाई पूरी करने पर 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। (CM Kanya Utthan Yojana)

 

किसे मिलेगा लाभ

 

  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार में कोई सरकारी पेशा में नहीं होना चाहिए।
  • एक पारिवार से अधिकतम दो बच्चियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • शादी की स्थिति में इस योजना का लाभ लड़कियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

 

किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

 

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • मां-बाप का वोटर आईडी कार्ड
  • 12वीं की मार्कशीट
  • स्नातक की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो

 

आवेदन करने का तरीका

 

  • सबसे पहले बिहार सरकार की साइट https://ekalyan.bih.nic.in/ पर जाएं।
  • यहां सीएम कन्या उत्थान योजना पर क्लिक करें।
  • अब यहां मांगी गई जानकारी को भरकर सबमिट कर दें।(CM Kanya Utthan Yojana)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

CM Kanya Utthan Yojana

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रसारित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

ITR फाइल करने के बाद भी नहीं आया रिफंड? तो तुरंत करे ये कम, फिर खाते में आएगा पैसा | Income tax refund

 


Back to top button