.

डॉ. आंबेडकर स्मृति संग्रहालय के पुनर्निर्माण में देरी, फाउंडेशन के उपाध्यक्ष अशोक मेंढे ने जिलाधिकारी नागपुर को आदेश की कॉपी सौंपकर जताई नाराजगी | newsforum

नागपुर | शांतिवन (चिचोली) स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मृति संग्रहालय के पुनर्निर्माण हेतु वर्ष 2016 में डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन, भारत सरकार द्वारा कुल 14.3 करोड़ की राशि मंजूर की थी। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मृति संग्रहालय के पुनर्निर्माण हेतु अभी तक मात्र 3 किश्त जारी की गई। जिसे लेकर फाउंडेशन के उपाध्यक्ष अशोक मेंढे ने जिलाधिकारी नागपुर से मिलकर उन्हें आदेश की कॉपी सौंपकर पुनर्निर्माण में हो रहे विलंब पर अपनी नाराजगी जताई।

जिलाधिकारी नागपुर से मिलकर उन्हें आदेश की कॉपी सौंपने के दौरान भाजपा नागपुर (ग्रामीण) के अध्यक्ष अरविन्द गजभिये, शहर मंत्री एड.राहुल झामरे, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव सतीश सिरसवान, मोर्चे के शहर अध्यक्ष राजेश हाथीबेड, ग्रामीण अध्यक्ष अंबादास उके, भाजपा पदाधिकारी रोहन चांदेकर, धनंजय कांबले तथा सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक हिरेखण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

बता दें कि भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मृति संग्रहालय के पुनर्निर्माण हेतु डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन, भारत सरकार ने जून 2014 में कुल 14.3 करोड़ की राशि मंजूर करते हुए उसके पहले हफ्ते के रूप में नवम्बर 2016 में ही 4.25 करोड़ की राशि जिलाधिकारी नागपुर, महाराष्ट्र के खाते में जमा की गई थी।

 

अब दिसंबर 2020 में, जिलाधिकारी नागपुर, महाराष्ट्र द्वारा दूसरे हफ्ते की राशि के लिए की गई। मांग के मद्देनजर फाउंडेशन के अध्यक्ष तथा केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत की अनुमति से फाउंडेशन द्वारा 17 फरवरी 2021 को दूसरे हफ्ते के लिए 4.25 करोड़ की राशि मंजूर दी गई।

 

संग्रहालय के पुनर्निर्माण हेतु डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन, भारत सरकार की ओर से आवश्यक निधि उपलब्ध कराने की अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए, इस संग्रहालय का लोकार्पण बोधिसत्व, भारत रत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण पर किए जाने की अपेक्षा फाउंडेशन के उपाध्यक्ष अशोक मेंढे ने राज्य सरकार से जताई।

 


Back to top button