.

डॉ. रूपा व्यास अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुणे में “महादेवी वर्मा सम्मान-2022” से होंगी सम्मानित l ऑनलाइन बुलेटिन

पुणे l (नेशनल बुलेटिन) l राष्ट्रीय शिक्षक संघ संचेतना द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 5 मार्च 2022 के उपलक्ष में राष्ट्र की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की स्मृति में मातृशक्ति का पंचम समारोह शिक्षा स्थली पूना विश्वविद्यालय, पुणे (महाराष्ट्र) में आगामी 5 मार्च को देश की आदर्श महिलाओं को जो शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा, संगीत, योग, चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी हैं, जिन्हें भव्य समारोह में अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। आयोजन के लिए चयन समिति के परामर्श से राष्ट्रीय महासचिव डॉ.प्रभु चौधरी ने सूची जारी की।

 

उपर्युक्त सम्मान के अंतर्गत देश की 5 महिलाओं का चयन “महादेवी वर्मा सम्मान-2022” हेतु किया गया है,जिनमें राजस्थान से रावतभाटा की डॉ. रूपा व्यास को चयनित किया गया है,जो कि राजस्थान वासियों के लिए गर्व का विषय है।

 

इस संस्था द्वारा यह सम्मान प्राप्त करने वाली डॉ. रूपा राजस्थान की प्रथम महिला बन गई हैं। रूपा को यह सम्मान उनके शैक्षिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक उपलब्धियों के लिए दिया जा रहा है।

 

गौरतलब है कि रूपा व्यास,ब्राज़ील व बांग्लादेश द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि, उपराष्ट्रपति द्वारा राजस्थान साहित्य अकादमी, दलित साहित्य अकादमी दिल्ली, सावित्री बाई फुले सम्मान (बेंगलुरु), इंडियन बेस्टीज अवॉर्ड, जयपुर (राजस्थान), सुभद्रा कुमारी सम्मान (प्रयागराज), ग्लोबल एजुकेटर अवॉर्ड (हरियाणा), ग्लोबल लिटरेसी अवॉर्ड (दिल्ली), नारी रत्न सम्मान, सुपर वूमेन अवॉर्ड आदि द्वारा भी साहित्यकार और शिक्षिका के रूप में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।

 

रूपा व्यास बदलाव मंच राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक संस्था की अध्यक्षा, कवयित्री, लेखिका, शिक्षिका, न्यूज़ एंकर, मोटिवेशनल स्पीकर, गायिका व समाज सेविका हैं। उन्हें राजस्थान गौरव समेत 400 से अधिक उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है।

 

उनकी इस उपलब्धियों पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थापक सह मार्गदर्शक डॉ. दीपक क्रांति समेत, ट्रस्ट अध्यक्ष रूपक क्रांति, रूपेश क्रांति प्रकाश मधुबनी, अर्चना फौजदार, गीता पांडेय, जितेंद्र पांडेय, उनकी माँ मिथलेश व्यास, पिता महेश व्यास, पूर्वी शर्मा, दीपा व्यास, जितेंद्र शर्मा, विद्यालय परिवार व रावतभाटा वासियों समेत सभी शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।


Back to top button