.

विश्व आदिवासी दिवस अर्थात मूलनिवासी दिवस vishv aadivaasee divas arthaat moolanivaasee divas

डॉ. कान्ति लाल यादव

©डॉ. कान्ति लाल यादव

परिचय- असिस्टेंट प्रोफेसर, उदयपुर, राजस्थान.


 

 

धरती पर मानव समाज का विकास निरंतर चलता रहता है और चलता रहना चाहिए इस विकास में बाधा पहुंचाने वाले और विकास को अवरुद्ध कर देने वाली ताकते जब जन्म लेने लगती है तब अधिकार और न्याय की आवाज स्वत: उठने लगती है। दुनिया के आदिवासियों के साथ आज वही हो रहा है।

 

15 अगस्त को देश आजादी की 75 वीं वर्ष गांठ को ‘अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाने जा रहा है और इसी महा के 9अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। आदिवासियों के लिए विशेष प्रसन्नता की बात यह भी है कि देश के15 वें राष्ट्रपति जो सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी आसीन हुई है।

 

संयुक्त राष्ट्र संघ ने 9 अगस्त 1982 को आदिवासियों के लिए एक कार्य दल गठित कर एक बैठक रखी गई थी तब से प्रतिवर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। इस कार्य दल का गठन इसलिए किया गया था जिसका प्रमुख उद्देश्य विश्व के तमाम आदिवासियों को एकजुट कर उनकी संस्कृति तथा उनकी विविधता की रक्षा की जा सके उसकी हिफाजत की जा सके उनके अधिकारों की रक्षा की जा सके तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा सके उनको मान सम्मान प्रदान किया जा सके।

 

23 दिसंबर 1994 के संकल्प 49/214 द्वारा संयुक्त राष्ट्र की महासभा में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रुप में मनाने की घोषणा हुई थी।

 

“आदिवासी” शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है- आदि और वासी जिसका अर्थ है प्राचीन काल से निवास करने वाले अर्थात् मूलनिवासी। हमारे देश के संविधान में आदिवासियों के लिए “अनुसूचित जनजाति” शब्द का प्रयोग किया गया है। भारत में प्रमुख आदिवासी समुदायों में गोंड, भील, मीणा, बॉडो, सहरिया, संथाल आदि प्रमुख हैं। मणिपुर, अंडमान, निकोबार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान आदि आदिवासी बहुल राज्य हैं।

 

  • मारिंग जनजाति -मणिपुर,
  • वेट्टा कुरुमान जनजाति –केरल
  • कोकना जनजाति- दादर व नागर हवेली
  • मरिया जनजाति- छत्तीसगढ़
  • चिक बारिक जनजाति –झारखंड
  • टोडा जनजाति -तमिल नाडु
  • खैरिया जनजाति –मध्यप्रदेश
  • वारली जनजाति –महाराष्ट्र
  • बिरहोर जनजाति -उड़ीसा/ पश्चिम बंगाल
  • आदि जनजाति -अरुणाचल प्रदेश
  • हक्कि पिक्कि जनजाति- कर्नाटक
  • भील, मीणा जनजाति-राजस्थान।

 

हमारे देश की कुल आबादी का 10% हिस्सा आदिवासियों का हैं।

 

हमारे देश में आदिवासी जनजाति की जनसंख्या लगभग 11 करोड़ हैं। भारत में सबसे बड़ा जनजाति समूह गोंड जनजाति का है। सबसे अधिक जनजाति वाला राज्य उड़ीसा है। बताया जाता है कि पूरे विश्व में आदिवासियों की कुल जनसंख्या 37 करोड़ से भी ज्यादा है। दुनिया की कुल 5% आबादी आदिवासियों की है। आदिवासियों की 7000 भाषाओं, 5000 से अधिक संस्कृतियों से जुड़ा अपनी विश्व विरासत में अलग पहचान है किंतु आज उनकी संस्कृति, भाषा, कला, स्वशासन, चिकित्सा पद्धति, परिधान, रिवाज, बदलते ही नहीं जा रहे बल्कि लुप्त होते जा रहे हैं जिन्हें बचाना अत्यंत आवश्यक है।

 

विश्व आदिवासी दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य यही है। प्रथम बार विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त 1995 को मनाया गया था। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अनेक देशों में आज भी आदिवासी समुदाय की उपेक्षा की जाती है। वे गरीबी, अशिक्षा, उत्तम स्वास्थ्य सुविधाओं से रहित, बंधुआ मजदूरी बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

 

हमारे देश में सरकार आदिवासियों के हितों के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं बनाती है किंतु उनका वास्तविक लाभ आज तक उन्हें प्राप्त नहीं हो पा रहा है। यह बड़ी विडंबना है।भारतीय संविधान के अनुच्छेद 338-ए के तहत राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की स्थापना की गई है। अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वन निवासी वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2006 एवं जनजाति समुदाय से संबंधित समितियां- लोकुट समिति 1965, शाशा समिति -2013, भूरिया आयोग 2002-2004। संविधान की आठवीं अनुसूची में संथाली और बोडो को जोड़ी गई है। छत्तीसगढ़ में गोंडी एवं हलबी को प्राथमिक शिक्षा में शामिल किया गया है। राजस्थान विधानसभा में 25 विधायक अनुसूचित जनजाति के हैं और लोकसभा में 47 सांसद।

 

आदिवासियों का इतिहास बड़ा गौरवपूर्ण है। भारत भूमि पर एकलव्य, महर्षि वाल्मीकि, राणा पूंजा, बिरसा मुंडा, जयपाल सिंह मुंडा, रामदयाल मुंडा, टंट्या भील, राघोजी भांगरे, तिलकामांझी, कार्तिक उरांव, राघोजी भांगरे आदि प्रमुख महापुरुष हुए हैं। महात्मा गांधी ने आदिवासियों को “गिरिजन” कहा था। इनका जन्म प्रकृति की गोद में हुआ है। प्रकृति ही इनका भगवान है। इनकी पूजा-अर्चना है। आदिवासियों का (भगवान) भूमि, गगन, वायु, अग्नि और नीर हैं। आदिवासियों को “धनुष पुरुष” भी कहा जाता है।

 

इतिहासकार कर्नल जेम्स टॉड ने मीणाओं को “प्रकृति पुत्र” कहा था और भीलों को “वनपुत्र” कहा था। एकजुट होकर रहना। समूह में एकजुट होकर निर्णय करना संकट में मिलकर सब का साथ देना यही उनका सच्चा विकास है। यही आत्मनिर्भर भारत के रूप में इनकी सबसे बड़ी विशेषता है। स्वतंत्रता सेनानी में सिद्धू मुर्मू कान्हू मुर्मू, तिलका और मांझी, बिरसा मुंडा आदि प्रमुख महापुरुषों का महान योगदान है।

 

आदिवासियों ने स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम संग्राम से पहले अपनी अस्मिता और आजादी हेतु आंदोलन किए जिसमें प्रमुख 1790 का दामिन विद्रोह, 1828 का लरका आंदोलन, 1855 का संथाल विद्रोह, 1828- 1832 तक बुधु भगत द्वारा चलाया गया लरका आंदोलन। दक्षिणी राजस्थान बांसवाड़ा जिले में मानगढ़ पहाड़ी पर अंग्रेजों के खिलाफ 1913 में मानगढ़ की पहाड़ी पर 1500 से अधिक आदिवासीयों ने बलिदान दिया।आज आदिवासी अपने हक के लिए आवाज उठाता है। विरोध करता है तो उसे असभ्य, जंगली, नक्सली, माओवादी कहकर दबाया जाता है। उसे लांछित किया जाता है।

 

आज आदिवासियों की जमीन को भू-माफियों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। उनकी जमीन को प्लॉटिंग में तब्दील किया जा रहा हैं। आज इन ‘गिरीजनों’ के पहाड़ों पर भी कब्जे किये जा रहे है। उनकी जमीन में प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया जा रहा है। आज आदिवासी अपने स्थान से विस्थापित हो रहे है जिससे उसकी भाषा, संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज सब नष्ट होते जा रहे है।

 

आदिवासी “जल जमीन जंगल” की लड़ाई लड़ रहा है। उन्हें अपने अधिकारों का हक दिलाए। न्याय दिलाएं तभी इन धरतीपुत्रों के साथ न्याय होगा।आओ मिलकर विश्व आदिवासी दिवस पर एक नया संकल्प लें। उनकी संस्कृति बचाएं, उनकी भाषा बचाएं, उनके शोषण को रोकें, उन्हें सम्मान दें, उनके मानवीय अधिकारों की रक्षा करें।

 

 

 

World Tribal Day i.e. Indigenous Day

 

 

डॉ. कान्ति लाल यादव

Dr. Kanti Lal Yadav


 

 

The development of human society on earth goes on continuously and should continue, when the forces which hinder this development and block the development, when the forces start taking birth, then the voice of rights and justice automatically starts rising. The same is happening with the tribals of the world today.

 

On 15th August, the country is going to celebrate the 75th year of independence as ‘Amrit Mahotsav’ and on 9th August this year will be celebrated as World Tribal Day. It is also a matter of special happiness for the tribals that the 15th President of the country, the youngest President Draupadi Murmu ji has been appointed.

 

A meeting was held by the United Nations on 9 August 1982 by forming a working group for tribals, since then it was decided to celebrate 9 August every year as World Tribal Day. This working group was formed so that the main objective of this task is to unite all the tribal people of the world to protect their culture and their diversity, to protect their rights, to protect their rights and to integrate them with the mainstream. respect can be given.

 

By resolution 49/214 of 23 December 1994, the United Nations General Assembly declared 9 August to be celebrated as World Indigenous Day.

 

The word “Adivasi” is made up of two words – Aadi and Vasi which means the people who have been living since ancient times i.e. the original inhabitants. The word “Scheduled Tribe” has been used for the tribals in the constitution of our country. The major tribal communities in India are Gond, Bhil, Meena, Bodo, Sahariya, Santhal etc. Manipur, Andaman, Nicobar, Chhattisgarh, Madhya Pradesh, Jharkhand, Rajasthan etc. are tribal dominated states.

 

  1. (1) Maring Tribe -Manipur,
  2. (2) Vetta Kuruman tribe – Kerala
  3. (3) Kokna Tribe- Dadra and Nagar Haveli
  4. (4) Maria Tribe- Chhattisgarh
  5. (5) Chik Barik Tribe – Jharkhand
  6. (6) Toda Tribe -Tamil Nadu
  7. (7) Khairia Tribe – Madhya Pradesh
  8. (8) Warli Tribe – Maharashtra
  9. (9) Birhor Tribe – Orissa/West Bengal
  10. (10) Adi tribes – Arunachal Pradesh
  11. (11) Hakki Pikki Tribe- Karnataka
  12. (12) Bhil, Meena tribe-Rajasthan.

 

Tribals constitute 10% of the total population of our country.

 

The population of tribal tribes in our country is about 11 crores. The largest tribal group in India belongs to the Gond tribe. Orissa is the most tribal state. It is said that the total population of tribals in the whole world is more than 37 crores. Tribals make up 5% of the world’s population. Tribals have a different identity in their world heritage associated with 7000 languages, more than 5000 cultures, but today their culture, language, art, self-government, medical system, dress, customs, are not only changing but are disappearing, which is very important to save. Necessary.

 

This is the main purpose of celebrating World Tribal Day. World Tribal Day was first celebrated on 9 August 1995. Tribal community is neglected not only in India but in many countries of the world even today. They are facing problems like poverty, illiteracy, lack of good health facilities, bonded labor unemployment.

 

In our country, the government makes many types of schemes for the interests of tribals, but they are not getting their real benefits till date. This is a big irony. The National Commission for Scheduled Tribes has been established under Article 338-A of the Indian Constitution. Recognition of Scheduled Tribes and Other Traditional Forest Dwellers Forest Rights Act 2006 and committees related to tribal community- Lokut Committee 1965, Shasha Committee-2013, Bhuria Commission 2002-2004. Santhali and Bodo have been added in the Eighth Schedule of the Constitution. Gondi and Halbi have been included in primary education in Chhattisgarh. There are 25 Scheduled Tribe MLAs in the Rajasthan Legislative Assembly and 47 MPs in the Lok Sabha.

 

The history of tribals is very proud. Eklavya, Maharishi Valmiki, Rana Poonja, Birsa Munda, Jaipal Singh Munda, Ramdayal Munda, Tantya Bhil, Raghoji Bhangre, Tilkamanjhi, Kartik Oraon, Raghoji Bhangre etc. have been prominent great men on the land of India. Mahatma Gandhi called the tribals “Girijans”. He was born in the lap of nature. Nature is their god. They are worshipped. The (Lord) of the tribals are land, sky, air, fire and neer. The tribals are also called “Dhanush Purush”.

 

Historian Colonel James Tod had called the Meenas “the sons of nature” and the Bhils as “Vanaputras”. Stay united Making decisions united in a group, supporting everyone together in crisis, this is their true development. This is their biggest feature as a self-reliant India. In the freedom fighter, there is a great contribution of prominent great men like Sidhu Murmu Kanhu Murmu, Tilka and Manjhi, Birsa Munda etc.

 

Tribals made movements for their identity and independence before the first war of independence, the main ones being the Damin Rebellion of 1790, the Larka Movement of 1828, the Santhal Rebellion of 1855, the Larka Movement by Budhu Bhagat from 1828- 1832. More than 1500 tribals sacrificed their lives on Mangarh hill in 1913 against the British on Mangarh hill in Banswara district of southern Rajasthan. Today tribals raise their voice for their rights. If he opposes, he is suppressed by calling him uncivilized, wild, Naxalite, Maoist. He is desired.

 

Today the land of the tribals is being encroached upon by the land mafia. Their land is being converted into plotting. Today the mountains of these ‘Girijans’ are also being captured. Natural resources are being exploited in their land. Today tribals are getting displaced from their place due to which their language, culture, tradition, customs are all getting destroyed.

 

Tribal is fighting the battle of “Jal Zameen Jungle”. Give them the right to their rights. Get justice, then only justice will be done to these sons of the earth. Let us together take a new resolution on World Tribal Day. Save their culture, save their language, stop their exploitation, give them respect, protect their human rights.

 

सुख और दुःख; कारण और निदान sukh aur duhkh; kaaran aur nidaan

 


Back to top button