EPFO : ईपीएफओ ने बदला नया नियम, एडवांस की लिमिट को डबल कर दिया, ऐसे करें अप्लाई….

EPFO :

 

EPFO : नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : वास्तव में ईपीएफओ ऑटो-मोड सेटलमेंट मोड लेकर आया है. जिसके तहत ईपीएफ मेंबर्स इमरजेंसी पड़ने पर अपने ईपीएफ अकाउंट से पैसा जल्द से जल्द निकाल सकते हैं. ईपीएफओ इमरजेंसी के मौकों जैसे बीमारी, एजुकेशन, शादी और घर खरीदना आदि पर मेंबर्स को अपने अकाउंट से एडवांस निकालने की सुविधा प्रोवाइड कराता है.(EPFO)

EPFO अपने नियमों में लगातार बदलाव करता रहता है. ताकि ईपीएफओ से जुड़े मेंबर्स को आसानी हो सके. EPFO अपने नियमों को लगातार आसान भी कर रहा है. हाल ही में संगठन ने अपने नियमों को बदलाव किया है. जिसके तहत मेंबर्स के अकाउंट में तीन दिन के भीतर एक लाख रुपए अकाउंट में आ जाएंगे. (EPFO)

 

वास्तव में ये नियम एडवांस को लेकर हुए हैं. मेंबर्स ये एडवांस मुश्किल वक्त में ले सकते हैं. या फिर आपको अपने बच्चों या भाई, बहन की शादी करनी है, घर खरीदना या फिर मरम्मत आदि के कामों को लिए भी ईपीएफ से एडवांस पैसा निकाल सकते हैं. खास बात तो ये है कि ईपीएफ ने इस एडवांस की लिमिट को डबल कर दिया है. आपको भी बताते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है? साथ ही इससे आम मेंबर्स को किस तरह का फायदा मिल सकता है? (EPFO)

वैसे क्लेम सेटलमेंट के लिए ऑटो मोड की शुरुआत अप्रैल 2020 में ही कर दी गई थी. उस समय ये फैसिलिटी सिर्फ उन मेंबर्स के लिए अवेलेबल थी, जो बीमारी के लिए पैसा निकालने का आवेदन कर रहे थे. अब ऊपर दी गई तमाम इमरजेंसी के दौरान इस मोड का यूज कर सकते हैं. इसके यूज से सिर्फ 3 दिन में आपका पैसा अकाउंट में आ जाएगा. (EPFO)

 

यही नहीं EPFO ने एडवांस की लिमिट में भी इजाफा किया है. ईपीएफओ की ओर से इस रकम को डबल कर दिया गया है. पहले ये लिमिट सिर्फ 50 हजार रुपए थी. जिसे बढ़ाकर अब एक लाख रुपए कर दिया गया है. खास बात तो ये है कि इस एडवांस को निकालने के लिए ऑटो सेटलमेंट मोड से ही कम चल जाएगा. मेंबर्स को किसी ईपीएफ ऑफिसर से मिलने की जरुरत नहीं पड़ेगी. जिसके बाद मेंबर के अकाउंट में 3 से 4 दिन में पैसा अकाउंट में आ जाएगा. (EPFO)

 

EPFO एडवांस के लिए ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले ईपीएफओ के पोर्टल पर जाएं और यूएएन और पासवर्ड के जरिए लॉग-इन करें.

लॉग-इन करने के बाद आपको ‘ऑनलाइन सर्विसेज’ पर जाना होगा। फिर क्लेम सेक्शन को सेलेक्ट करना होगा।

उसके बाद आपको अपने बैंक अकाउंट को वेरिफाई करना होगा। इसी बैंक अकाउंट में एडवांस का पैसा आएगा।

आपको अपने बैंक अकाउंट के चेक की एक स्कैन की गई कॉपी या पासबुक की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करनी होगी।

उसके बाद आपको जानकारी देनी होगी कि आप किस लिए एडवांस पैसा चाहते हैं। जिसमें आप बीमारी और एजुकेशन के साथ खुद, बेटी, बेटा या भाई की शादी आदि में कोई ऑप्शन चुन सकते हैं.

उसके बाद आपको आधार बेस्ड ओटीपी जेनरेट करना होगा। फिर सब्मिट का बटन दबाना होगा. (EPFO)

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

EPFO

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button