पूर्व विधायक के बेटे ने मुर्गे की मौत पर दर्ज कराया हत्या का केस, की पोस्टमॉर्टम की मांग | Newsforum

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के महारजंग में एक अनोखा मामला सामने आया है। इसके सामने आते ही लोगों के कान खड़े हो गए हैं तो वहीं लोग इसे चटखारे लेकर आपस में बातें कर रहे हैं। यहां पर एक विधायक पुत्र ने अपने मुर्गे की हत्या के मामले में थाने में केस दर्ज कराया है। विधायक पुत्र यहीं नहीं रूके। उन्होंने बकायदा मृत मुर्गे का पोस्टमार्टम कराने और मौत के वजहों का खुलासा करने की मांग भी की है। यह शिकायत सिंदुरिया पुलिस स्टेशन में की गई है। पूर्व विधायक के बेटे का आरोप है कि उसके मुर्गे को जहर देकर मारा गया है और इसलिए मुर्गे का पोस्टमॉर्टम कराया जाना चाहिए।

 

शिकायतकर्ता राजकुमार भारती पीपारा कल्याण गांव के पूर्व विधायक दुक्खी प्रसाद के बेटे हैं। राजकुमार भारती का कहना है कि फनका परिवार का जानवरों और पक्षियों के प्रति बेहद लगाव है।

 

भारती ने आरोप लगाया है कि वह किसी काम से महारजगंज गए थे और उनका बेटा विकास स्कूल गया था। विकास जब घर लौटा तो उसने पाया कि मुर्गा सांस नहीं ले पा रहा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

 

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि पूर्व विधायक के बेटे को शक है कि उसके मुर्गे को किसी ने जहर देकर मारा है। इतना ही नहीं, राजकुमार भारती ने मुर्गे का पोस्टमॉर्टम भी किए जाने की मांग की है।

 

सिंदुरिया पुलिस थाने के एसएचओ ऋतुराज सुमन यादव का कहना है कि इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है और वह जांच कर रहे हैं। बहरहाल इस मामले की वजह से पूरे इलाके में हर कोई दंग है।


Back to top button