.

हिंदी हमारी राजभाषा | Online Bulletin

©वंदिता शर्मा, शिक्षिका, मुंगेली, छत्तीसगढ़


 

 

दोहा

 

 

हिंदी हमारी राजभाषा।

है उसमें हमको गुमान।

हिंदी हमारी मातृभाषा

है उसमें गुमान।।

हे भाई है हमको गुमान।

 

हिंदी के शब्द सुनकर,

हम हो जाए गुणवान।

हे भाई हम हो जाए

गुणवान।

हिंदी हमारी………

 

दिल में एक लहर सी उठी,

हिंदी का हो सम्मान।

हिंदी में सजी बिंदी है।

हो उसका भी मान ।

हो भाई हो उसका भी मान।।

हिंदी हमारी राजभाषा,…….

 

हिंदी भाषा मधुर लगे,

सुनें व बोले म कर्णप्रिय

मधुर मधुर के भाव से

हिंदी है सबका सरताज।

हे भाई हिंदी है सरताज।।

हिंदी हमारी राजभाषा……

 

रस छंदों से है सजा।

है भारत की शान।

हिंदी देश की आन-बान शान है।

हिंदी सबकी जान ।

हे भाई हिंदी

हिंदी सबकी जान।।

हिंदी हमारी राजभाषा…..

 

हिंदी को मिलता रहे

ऐसा एक सम्मान

पूरे जगत में ऐसा फैले

हिंदी हो प्रकाशवान।।

हे भाई हिंदी हो प्रकाशवान।

हिंदी हमारी राजभाषा….

 

हिंदी दिवस में हिंदी का

हम हृदय से करते गुणगान

हे भाई ‌हम हृदय से करते गुणगान

हिंदी हमारी राजभाषा…..

महतारी | Newsforum
READ

Back to top button