अच्छाई और बुराई…

©गायकवाड विलास
परिचय- मिलिंद महाविद्यालय, लातूर, महाराष्ट्र
अच्छाई का बुर्का पहनकर निकले है जो लोग,
वो मन के आईने में देखकर खुद ही शर्मिंदा हो जाते है।
अच्छाई और बुराई की किसे तमीज नहीं दुनिया में,
मगर दौलत के लालच में वो अच्छाई को ही भूल गए है।
जब जलता है खुद का घर तो वो औरों से करते है उम्मीद,
ऐसे अहसान फरामोश ही यहां पल-पल रंग बदलते है।
ज़मीर,विश्वास,ईमान और इन्सानियत अब है कहां,
वो लोग और ज़माना तो अब का यहां गुज़र गया है।
अच्छे और बुरे की किसे तमीज नहीं संसार में,
कौन यहां पे अपना खुद का घर जलाते है।
वक्त के साथ-साथ चलना कोई बुरी बात नहीं है,
मगर अपना जमीर बेचकर बहोत लोग यहां पर निकले है।
सारा ज़माना खराब है ये नहीं कहते हम यहां,
कुछ लोगों की अच्छाई आज भी यहां इक नई मिसाल बन गई है।
अच्छाई का बुर्का पहनकर निकले है जो लोग,
वो मन के आईने में देखकर खुद ही शर्मिंदा हो जाते है।

🔥 सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।
ये खबर भी पढ़ें:
भारतीय नौसेना में निकली SSC ऑफिसर पदों पर सीधी भर्ती | Indian Navy SSC Executive IT Bharti 2023