.

परफेक्ट लिपस्टिक कलर चुनने के लिए गाइड: आपके पहनावे के साथ तालमेल

हम जब भी कभी बाहर जाते हैं तो क्रीम-काजल लगाएं या न लगाएं, लेकिन लिपस्टिक लगाना बिल्कुल नहीं भूलते हैं। अपने हर आउटफिट के लिए अलग शेड तो हर लड़की ने रखे होते हैं, लेकिन जब बात असल में ड्रेस के साथ सही लिपस्टिक मैच करने की आती है, तो हम हमेशा कंफ्यूज हो जाते हैं या फिर बार-बार शेड चेंज करते रहते हैं।

आपकी ये परेशानी हमसे देखी नहीं जाती है। इसलिए क्यो न आज इस प्रॉबलम को दूर कर दिया जाए। जी हां आज हम आपको इस लेख में अलग-अलग आउटफिट के साथ लगाए जाने वाले लिपस्टिक शेड के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप बताए गए कलर के कपड़ों के साथ इस्तेमाल कर सकती हैं।

रेड ड्रेस या साड़ी के साथ

हम में से ज्यादातर लड़कियों और औरतों के पास एक न एक तो लाल रंग की ड्रेस, साड़ी या सूट तो हागा ही ऐसे में इस रंग के साथ किस कलर की लिपस्टिक को लगाया जाए? ये बड़ा प्रॉबलम में। इसलिए मैरून, क्लासिक रेड और कोरल जैसे कुछ शेड्स हैं, जिन्हें आप लाल रंग के आउटफिट के साथ लगा लकती हैं।

ब्लैक आउटफिट के साथ मैच करेंगे ये शेड

आप जब भी ब्लैक कलर का कोई आउटफिट कैरी करती होंगी तो सबसे पहले यही मन में आता होगा कि इसके साथ किस शेड की लिपस्टिक अच्छी लगेगी। ऐसे में आप आपने ब्यूटी कलेक्शन में वाइन, क्लासिक रेड और न्यूड पीच कलर के लिपस्टिक शेड्स को ऐड कर सकती हैं।

पिंक आउटफिट के साथ

कितना अजीब लगता है न गुलाबी रंग के कपड़ो के साथ पिंक कलर की लिपस्टिक! आपको भी अगर ऐसा लगता है तो आज ही अपने शेड्स को चेंड करें और ब्यूटी किट में न्यूड पिंक, रोड पिंक या फिर माउवे रंग के शेड को ऐड कर लें।

ग्रीन कलर की ड्रेस

कहीं आप भी ग्रीन कलर के आउटफिट के साथ पिंक या टोमैटो रेड शेड की लिपस्टिक तो नहीं लगा रही हैं? अगर ऐसा है तो रुक जाइए, ये सही शेड नहीं है। ग्रीन कलर के साथ ब्रिक रेड, डीप बैरी, कॉफी ब्राउन और पीच कलर की लिपस्टिक शेड ही अच्छे लगते हैं। इसलिए अगली बार ध्यान से शेड को चुनें।

येलो अटायर के साथ जचेंगे ये शेड

शादी ब्याह हो या फिर कोई त्योहार, पीले रंग के कपड़े तो हर लड़की के पास होते ही हैं, लेकिन दिक्कत होती है तो बस लिपस्टिक का सही शेड ढूंडने में। अगर आपको भी यही समस्या है तो आज ही अपनी ब्यूटी किट में न्यूड पिंक, रोज पिंक और माउवे कलर को ऐड कर लें। ये पीले रंग के कपड़ों पर खूब जचते हैं।


Back to top button