.

आज से शुरू होगा ऐतिहासिक बस्तर दहशरा, 107 दिन तक लगेगी लोगों की जबरदस्त भीड़ | Bastar Dussehra 2023

Bastar Dussehra 2023 : जगदलपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | Festivals are in full swing in Chhattisgarh. The festival of historical Bastar Dussehra is starting on Monday, July 17, 2023. In such a situation, a different kind of enthusiasm and enthusiasm is visible inside the people. This year the festival of historical Bastar Dussehra will not be of 75 days but of 107 days. (Bastar Dussehra 2023) This great festival will be inaugurated on July 17 at 11 am in front of Maa Danteshwari temple with Pat-Jatra Vidhan. To fulfill this ritual of worship, a Sal tree was selected and cut in the forest of village Billori on Friday late evening after offering prayers.(Bastar Dussehra 2023)

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : छत्तीसगढ़ में त्योहारों की धूम मची हुई है। ऐतिहासिक बस्तर दशहरा का पर्व सोमवार को 17 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है। ऐसे में लोगों के अंदर एक अलग ही उत्साह और उमंग नजर आ रही है। इस वर्ष ऐतिहासिक बस्तर दशहरा का पर्व 75 दिन का नहीं बल्कि 107 दिन का होगा। इस महापर्व का शुभारंभ 17 जुलाई को सुबह 11 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने पाट-जात्रा विधान के साथ होगा। इस पूजा विधान को पूरा करने के लिए शुक्रवार देर शाम को ग्राम बिलोरी के जंगल में साल के पेड़ का चयन कर पूजा-अर्चना कर काटा गया।(Bastar Dussehra 2023)

 

इस लकड़ी से रथ निर्माण के लिए बनाए जाने वाले औजार में हथौड़ा आदि बनाया जायेगा। जिसे मां दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर के सामने ग्रामीणों के द्वारा लाई गई साल की लकड़ी से बनाया जाएगा। जिसकी परंपरानुसार अन्य परंपरागत रथ निर्माण के औजारों के साथ पूजा कर बस्तर दशहरा का शुभारंभ किया जायेगा।(Bastar Dussehra 2023)

 

मां दंतेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी कृष्ण पाढ़ी ने विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के विभिन्न पूजा विधानों की तिथिनुसार जानकारी दी। बस्तर दशहरा हरियाली अमावस्या 17 जुलाई को पाट-जात्रा पूजा विधान से प्रारंभ होकर मांई जी की विदाई पूजा विधान 31 अक्टूबर तक जारी रहने की जानकारी दी। आपको बता दें कि यह पहला बस्तर दशहरा होगा, जो 107 दिन का होगा। क्यों हर साल यह बस्तर दशहरा 75 दिन का होता था, लेकिन इस साल अधिमास होने की वजह से एक माह अधिक हो रहा है। इसके चलते बस्तर का ऐतिहासिक दहशहरा महापर्व 107 दिन में संपंन होगा।(Bastar Dussehra 2023)

 

 

? सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Bastar Dussehra 2023

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

शख्स ने समोसे में भर दी आलू की जगह मैक्रोनी, समोसे देखकर लोगो का चकराया सिर, बोले-…- देखें वीडियो | Macaroni Samosa

 


Back to top button