.

MMS या VIDEO लीक होने पर PORN वेबसाइट से कैसे हटवाएं? यहां जानें ये हैं आसान तरीके | ऑनलाइन बुलेटिन

नई दिल्ली | [ गैजेट्स बुलेटिन] | MMS या VIDEO लीक होने पर PORN वेबसाइट से कैसे हटवाएं? चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो लीक होने पर बवाल मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि हॉस्टल की ही एक लड़की ने दूसरी छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि लड़की ने केवल अपना वीडियो ही शेयर किया है। इस मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT का गठन कर दिया गया है।

 

सवाल है कि अगर कोई वीडियो लीक हो जाता है और उसे किसी पॉर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है तो क्या इसे वहां से हटाने का कोई रास्ता है?

 

जी हां, कुछ ऐसे स्टेप्स हैं जिन्हें फॉलो करके आप पॉर्न साइट या सोशल मीडिया वेबसाइट पर अपलोड वीडियो या फोटो को डिलीट करवा सकते हैं।

 

इसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है कि आप लोकल पुलिस स्टेशन में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराएं। हालांकि, इसमें काफी ज्यादा समय लग सकता है।

 

वेबसाइट के ओनर से करें शिकायत

 

ऐसे में आप वेबसाइट के ओनर को कॉन्टैक्ट करके वीडियो को डिलीट करने के लिए कह सकते हैं। दरअसल, ज्यादातर वेबसाइट कॉपीराइट पॉलिसी को फॉलो करती हैं। इसके चलते वो इस तरह की पोस्ट को तुरंत हटा देती हैं।

 

क्या होगा अगर आप वेबसाइट के ओनर से संपर्क नहीं कर पाएं तो? अब आपको कुछ दूसरे तरीके अपनाने होंगे।

 

ओनर कॉन्टै्कट निकालने का तरीका

 

आपको किसी थर्ड पार्टी के पास जाना होगा। इसके लिए आपको वेबसाइट www.whois.com से मदद मिल जाएगी। इसमें किसी भी वेबसाइट के डोमेन नेम को डालने पर उससे जुड़ी पूरी डिटेल्स मिल जाती है। यहां से आप साइट ओनर से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं और उससे वीडियो हटवा जा सकता है।

 

बता दें कि पॉर्न साइट से वीडियो हटाना ज्यादा आसान होता है। इसके लिए वीडियो के नीचे रिपोर्ट करने का ऑप्शन दिया गया होता है। इसके जरिए आप वीडियो हटाने का कारण बताकर अपना काम करा सकते हैं।

 

गूगल सर्च रिजल्ट से हटवाने का तरीका

 

गूगल सर्च रिजल्ट से भी किसी आपत्तिजनक फोटो या वीडियो को हटवाना आसान है। आप गूगल से कॉन्टैक्ट कीजिए। इसके लिए आपको https://support.google.com/websearch/troubleshooter/3111061#ts=2889054%2C2889099%2C288910This साइट पर जाइए। इसके जरिए महिलाओं के साइबर क्राइम से जुड़े मामलों में ज्यादा मदद पहुंचाई जाती है।

 

 

MMS कांड के बाद वॉशरूम जाने में भी डर रहीं लड़कियां’, जानें चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल का माहौल | ऑनलाइन बुलेटिन

 

 


Back to top button