.

बेटी बनके सभी रिश्तों में…

©गायकवाड विलास

परिचय- मिलिंद महाविद्यालय, लातूर, महाराष्ट्र.


 

चेहरे पे मुस्कान मन में कई उमंगें लायी है,

वो बनके ख़ुशी देखो संसार में आयी है।

 

कोमल प्यारी कली,मायके में बनके दुलारी,

पापा की वो राजकुमारी बहार बनके छाई है।

 

नन्हे नन्हे पांवों में,गूंजती पायल की झनकार,

घर आंगन में मधूर संगीत वो बन आयी है।

 

मायका और ससुराल दोनों भी जहां को महकाएं,

ऐसी विधाता की निर्मिती,प्रीत का पैगाम लायी है।

 

दीप ज्योति की तरह नित जलती रहे संसार में,

सुबह-शाम रोशनी बनके जगमगाने आयी है।

 

सोलह श्रृंगार करके,गृह लक्ष्मी वो प्यारी सुन्दर,

चांदनी बनके घर आंगन वो सजाने आयी है।

 

सागर जैसी सहनशीलता लिए हृदय में,

संग अपने वो औरों के लिए सौगातें लायी है।

 

उसी के बिना आधा अधुरा सा है ये सारा संसार,

उसी संसार में,खुशियां बिखेरने वो आयी है।

 

Gaikwad Vilas, Latur, Maharashtra
गायकवाड विलास

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रसारित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

अटल रत्न…

 


Check Also
Close
Back to top button